Hemant Soren Distributes Portfolios To Ministers Know Who Got What See Complete List Of Jharkhand Ministers
Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने मंत्रियों में किया विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौन सा मंत्रालय? यहां देखें पूरी LIST
Hemant Soren Cabinet Expansion: झारंखड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक दिन पहले ही कैबिनेट विस्तार किया था. उन्होंने अपने कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शामिल किया है.
Jharkhand Minister LIST: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने नवनिर्वाचित मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में 11 मंत्रियों को शामिल किया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद अपने पास गृह विभाग रखा है. एक सरकारी अधिसूचना में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई.
किसे मिला कौन सा विभाग?
कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किये गए. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण, जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया.
मुख्यमंत्री रखें कौन-कौन से विभाग?
मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार, पथ निर्माण, भवन निर्माण विभाग अपने पास ही रखे हैं और इन्हें वितरित किया जाना अभी बाकी है. झारखंड में, हेमंत सोरेन सरकार में कुल 11 विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली थी. सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
5 पुराने चेहरों को भी मौका
नवगठित कैबिनेट में 6 नए और पांच पुराने चेहरे हैं. नए मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर, सुदिव्य सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की और संजय यादव शामिल हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन में इस बार 8 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं. इनमें से 2 को कैबिनेट में जगह मिली है. कैबिनेट में राज्य के पांचों प्रमंडलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.
किस इलाके से बने कितने मंत्री?
संथाल परगना से सर्वाधिक चार मंत्री बनाए गए हैं. कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से दो-दो और पलामू प्रमंडल से एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. सरकार ने मंत्रिमंडल में विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है. अनुसूचित जनजाति से चार, अनुसूचित जाति से एक, ओबीसी से तीन, अल्पसंख्यक समुदाय से दो और सवर्ण समुदाय से एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.