Jharkhand Chunav Dates: झारखंड में चुनाव का बज गया बिगुल, 2 चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को रिजल्ट- देखें पूरा शेड्यूल

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर इस बार भी 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Written by: Parinay Kumar
Updated: October 15, 2024, 4:08 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राज्य में 2 चरणों में वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव आयोग (ECI) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में इस बार 13 और 20 नवंबर को वोट (Jharkhand Election Date) डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

बुजुर्गों को बूथ पर नहीं जाना होगा

  • मतदान बूथों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
  • पोलिंग लाइन में भी कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी.
  • 85 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक घर से वोट कर सकेंगे.
  • वोटर हेल्पलाइन ऐप में सभी वोटर्स अपनी डिटेल्स देख सकते हैं.
  • बॉर्डर पर पूरी तरह से चौकसी रखी जाएगी.

झारखंड में कितनी सीटें?

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है. साल 2019 में झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक पांच चरणों मे विधानसभा चुनाव आयोजित किये गए थे. 23 दिसंबर 2019 को चुनाव का परिणाम आया था. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा.

झारखंड में महागठबंधन की सरकार

मालूम हो कि बीते दिनों मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. टीम ने सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया था. झारखंड में फिलहाल महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है. सरकार में कांग्रेस, RJD और वाम दल शामिल हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.