By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Jharkhand By Election Result 2020 Live Update: दुमका से लुईस मरांडी को पीछे छोड़कर आगे निकले बसंत सोरेन, बेरमो से कांग्रेस की बढ़त, देखें अपडेट
Jharkhand By Election Result 2020 Live Update: झारखंड के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में से एक दुमका में काफी उलटफेर देखा जा रहा है.
Jharkhand By Election Result 2020 Live Update: झारखंड के दो विधानसभा क्षेत्र दुमका (Dumka Vidhan Sabha constituency) और बेरमो (Bermo Vidhan Sabha constituency) में उपचुनाव की गिनती जा रही है. दुमका विधानसभा क्षेत्र से JMM के बसंत सोरेन (BASANT SOREN) BJP की लुईस मरांडी (LOIS MARANDI) से 4691 वोटों के मार्जिन से आगे निकल गए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर BJP की लुईस मरांडी (LOIS MARANDI) हैं. वहीं बेरमो विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस के कुमार जयमंगल (Kumar Jaimangal) बढ़त बनाए हुए हैं जबकि दूसरे नंबर पर योगेश्वर महतो (Yogeshwar Mahto) हैं.
दुमका विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस सीट से JMM के बसंत सोरेन (BASANT SOREN) 67495 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि BJP की लुईस मरांडी (LOIS MARANDI) 62804 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बेरमो (Bermo Vidhan Sabha constituency) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कुमार जयमंगल (Kumar Jaimangal) 82606 वोटों के साथ लीड कर रहें हैं जबकि BJP के योगेश्वर महतो (Yogeshwar Mahto) 68541 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
Jharkhand Dumka Vidhan Sabha Constituency By Election Result 2020 Latest News
दुमका सीट के लिए 2020 के उपचुनाव में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यह एक अनुसूचित जनजाति का निर्वाचन क्षेत्र है. दुमका निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची: दुलार मरांडी (भारत की अम्बेडकरवादी पार्टी), लोइस मरांडी (भारतीय जनता पार्टी), जगन्नाथ पुजहर (निर्दलीय), प्रदीप टुडू (निर्दलीय), बाबूधन मुर्मू (निर्दलीय), मयंक हेम्ब्रम (निर्दलीय), मुकेश कुमार डेहरी (निर्दलीय), डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय), संजय टुडू (निर्दलीय), सुनीता मुर्मू (निर्दलीय), बसंत सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा), सूर्य सिंह त्रिपाठी (झारखंड पीपुल्स पार्टी) है.
Jharkhand Bermo Vidhan Sabha Constituency By Election Result 2020 Latest News
बेरमो सीट के लिए 2020 के उपचुनाव में 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यह एक सामान्य निर्वाचन क्षेत्र है. बेरमो निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची: योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ (भारतीय जनता पार्टी), लाल चंद महतो (बहुजन समाज पार्टी), बैद्य नाथ महतो (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी), कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) , अजय रेजन (स्वतंत्र), कैलाश चंद्र महतो (स्वतंत्र), खिरोधर किस्कू (स्वतंत्र), दिनेश कुमार मुंडा (स्वतंत्र), द्वारका प्रसाद लाला (निर्दलीय), समीर कुमार दास (स्वतंत्र), सुनीता टुडू (निर्दलीय), शंकर घासी () मार्क्सवादी सह-आर्डिनेशन), बैजनाथ गोराइन (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)), पंकज प्रसाद (राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी), कालेश्वर रविदास (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)), सुजीत कुमार बर्णवाल (राइट टू रिकॉल पार्टी) है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें