झारखंड में हेमंत सोरेन का चमका स‍ितारा, सीएम बनना तय, जानें स‍ियासी सफर

राज्‍य में पिता शिबू सोरेन की विरासत को प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ा रहे हेमंत

Published date india.com Published: December 23, 2019 1:54 PM IST
झारखंड में हेमंत सोरेन का चमका स‍ितारा, सीएम बनना तय, जानें स‍ियासी सफर

नई दिल्‍ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के आ रहे परिणामों के बीच राज्‍य में सियासत का बड़ा चेहरा बनकर एक बार फिर उभरे हैं हेमंत सोरेन. सोरेन की पार्टी झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन राज्‍य में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. वह इस बार दो विधानसभा सीटों दुमका और बरहेट से चुनाव लड़े हैं. वह राज्‍य में पूर्व में डिप्‍टी सीएम और सीएम का पद भी संभाल चुके हैं.

झारखंड के तीन बार सीएम रह चुके शि‍बू सोरेन की छाया में सियासत में आगे बढ़े हेमंत सोरेन राज्‍य के पांचवें मुख्‍यमंत्री (13जुलाई 2013 – 28 दिसंबर 2014) भी रह चुके हैं. वह अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में डिप्‍टी सीएम भी रह चुके हैं. हेमंत इस चुनाव से पहले तीन बार विधायक और एक बार राज्‍यसभा सदस्‍य रह चुके हैं.

हेमंत का जन्‍म 10 अगस्‍त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी दंपति के घर में रामगढ़ जिले के नेमारा गांव में हुआ था. बताया जा रहा है हेमंत की सोरेन ने 10वीं की परीक्षा यासीन खान हाईस्‍कूल गोला और 12वीं साइंस से पास की है.

राजनीति सफर
– 23 दिसंबर 2009 में विधायक चुने जाने से राजनीतिक यात्रा शुरू हुई
– 24 जून 2009 को राज्‍यसभा के लिए निर्वाचित हुए
-11 सितंबर 2010 को झारखंड के डिप्‍टी सीएम बने (11 सितंबर2010- 13जुलाई 2013 तक)
– योजना एवं विकास, एजुुकेशन एवं सतर्कता विभाग. गृह, कैबिनेट- कोऑर्डिनेशन, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा, लॉ और अन्‍य विभाग कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाले
– दो बार दुमका और एक बार बरहेट से विधायक रह चुके हैं
– झारखंड के पांचवें मुख्‍यमंत्री बने (13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 )

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.