नेशनलिज्म न कहो, क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद: RSS chief मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भावगत ने कहा कि विश्व में राष्ट्रवाद को अच्छे अर्थ में नहीं लिया जाता है

Published date india.com Published: February 20, 2020 7:52 PM IST
RSS chief Mohan Bhagwat
RSS chief Mohan Bhagwat said the DNA of all Indians are the same. (File photo)

रांची: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भावगत ने गुरुवार को स्‍वयंसेवकों से कहा आप नेशन कहेंगे, चलेगा, नेशनल कहेंगे, चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे, चलेगा. नेशनलिज्म न कहो, क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद. समाज में ऐसे ही शब्दों का बदलाव हुआ है.”

बता दें क‍ि भागवत ने रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबाल मैदान में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए यह बात कही. फिलहाल संघ प्रमुख चार दिवस के रांची प्रवास पर हैं.

भागवत ने अपनी ब्रिटेन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व में ‘राष्ट्रवाद’ को अच्छे अर्थ में नहीं लिया जाता है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के एक कार्यकर्ता ने कहा, ”अंग्रेजी आपकी भाषा नहीं है और आप जो पुस्तक में पढ़ें हैं, उसके अनुसार बोलेंगे परन्तु बातचीत में शब्दों के अर्थ भिन्न हो जाते हैं. इसलिए आप नेशनलिज्म (राष्ट्रवाद), इस शब्द का उपयोग न कीजिए.”

नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद
आरएसएस प्रमुख ने कहा, ”आप नेशन (राष्ट्र) कहेंगे, चलेगा, नेशनल (राष्ट्रीय) कहेंगे, चलेगा, नेशनलिटी (राष्ट्रिक) कहेंगे, चलेगा. नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद. समाज में ऐसे ही शब्दों का बदलाव हुआ है.”

हिन्दू संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ में विश्वास रखने वाली है
भागवत ने कहा, ”आज दुनिया को हमारी (भारत की) जरूरत है. दुनिया में कई देश बड़े बने और उनका पतन हो गया. आज भी बड़े देश हैं, जिन्हें महाशक्ति कहा जाता है. ये देश महाशक्ति बनकर दुनिया के साधनों का स्वंय के लिए उपयोग करते हैं. लेकिन भारत की संस्कृति, हिन्दू संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ में विश्वास रखने वाली है.” उन्होंने कहा कि त्याग, बलिदान एवं संयम भारतीय संस्कृति है और भारतीय संस्कृति, हिंदू संस्कृति है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भ्रम फैलाया जा रहा है कि देश के सभी मामलों में संघ हस्‍तक्षेप करता है
संघ प्रमुख ने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि संघ देश के सभी मामलों में हस्तक्षेप करता है आरएसएस के प्रमुख ने कहा, ”हिंदू समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई और काम नहीं है.

भ्रम फैलाने वालों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल
आरएसएस के प्रमुख ने कहा, यह भ्रम फैलाया जाता है कि संघ देश के सभी मामलों में हस्तक्षेप करता है. ऐसा कई लोग कहते हैं. इमरान खान भी कहते हैं.”

PAK PM ने मोदी सरकार पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप
बता दें कि कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंचों से भारत सरकार के इस निर्णय का विरोध हुए नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.