By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
झारखंड को पीएम मोदी की सौगातः हवाई जहाज से पहुंचेंगे देवघर, फिर खुलेगा सिंदरी खाद कारखाना
कभी पूर्वी भारत में नामी रहा यह कारखाना लंबे अर्से से बंद पड़ा है. वर्ष 2002 से ही इस खाद कारखाने को शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं.
नई दिल्ली. संयुक्त बिहार और वर्तमान में झारखंड में स्थित सिंदरी खाद कारखाना एक बार फिर से अस्तित्व में आएगा. पीएम नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर बाद झारखंड के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर झारखंड को 27 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. पीएम के कार्यक्रम में सबसे पहला नाम सिंदरी खाद कारखाने का है. कभी पूर्वी भारत में नामी रहा यह कारखाना लंबे अर्से से बंद पड़ा है. वर्ष 2002 से ही इस खाद कारखाने को शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं. आज जब पीएम मोदी इस कारखाने के पुनरुद्धार का शिलान्यास करेंगे, तो यह न सिर्फ झारखंड के धनबाद, झरिया और सिंदरी जैसे शहरों के विकास के लिए बड़ा कदम होगा, बल्कि इस पूरे इलाके के लिए वरदान होगा. पीएम मोदी इसके अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर में हवाई अड्डा बनाने के कार्य का भी शिलान्यास करेंगे. इससे श्रावणी मेले के लिए प्रसिद्ध देवघर तक हवाई जहाज से पहुंच आसान हो जाएगी.
पीएम मोदी ने कहा, भारत-बांग्लादेश समझ और सहयोग से जुड़े हैं
6500 करोड़ की लागत से खुलेगा सिंदरी कारखाना
वर्ष 2002 में घाटे के कारण बंद किए गए सिंदरी खाद कारखाने को 16 साल बाद फिर से खोला जा रहा है. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड दौरे के समय इस खाद कारखाने को फिर से खोलने की घोषणा की थी. यही वजह है कि कारखाने को फिर से शुरू करने के लिए पीएम मोदी खुद आ रहे हैं. सिंदरी खाद कारखाने को एनटीपीसी, कोलइंडिया, एफसीआई, ओएनजीसी और आईओसी के ज्वाइंट भेंचर से शुरू किया जा रहा है. 6500 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस नई फैक्ट्री का नाम हर्ल रखा जाएगा. वर्ष 2020 तक इस नई फैक्ट्री को शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का अनुमान है कि कारखाना शुरू हो जाने के बाद कम से कम 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. ये कारखाना गैस आधारित है, जिससे करीब 12 लाख 70 हजार मीट्रिक टन खाद का उत्पादन किया जाएगा.
चार साल मोदी सरकारः विशेषज्ञों की नजर में कैसा रहा मोदी का काल
देवघर में एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं को होगी आसानी
केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंच रहे हैं. सुबह पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के शांतिनिकेतन विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद पीएम मोदी झारखंड पहुंचेंगे. पीएम का यह दौरा झारखंडवासियों के लिए सौगातों से भरा है. क्योंकि पीएम मोदी इस दौरे पर सिंदरी कारखाने की शुरुआत, रांची में पाइपलाइन से गैस सप्लाई योजना और देवघर में एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं. देवघर में एयरपोर्ट बन जाने से द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. देवघर अभी रेल नेटवर्क के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है. फ्लाइट कनेक्टिविटी मिल जाने के बाद इस शहर का और विकास होगा. धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से देवघर में एयरपोर्ट की स्थापना मील का पत्थर साबित होगी. अपने झारखंड दौरे के दौरान पीएम मोदी 7 हजार करोड़ रुपए वाले पतरातू पावर प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम के दौरे के अवसर पर राज्य में 250 जन औषधि केंद्रों की स्थापना से संबंधित एमओयू भी होगा.
Also Read:
-
मुहब्बत की दुकान चलाने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के लगाते हैं नारे: राज्यसभा में PM का राहुल गांधी को जवाब
-
Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें, कहा- आक्रांता आते रहे लेकिन हर युग में सोमनाथ पुन: स्थापित होता रहा
-
PM Modi's Somnath Temple Visit: पीएम मोदी आज पहुंचेंगे गुजरात, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'ओमकार मंत्र' जाप में हिस्सा लेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें