झारखंड में संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती, दो यात्रियों को गोली मारी

रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया. बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई.

Published date india.com Published: September 24, 2023 12:51 PM IST
email india.com By IANS email india.com
Jharkhand News

झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन सं- 18309) की एक स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात भीषण डकैती हुई है. हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी. गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है.

रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया. बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई. अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी. वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे.

ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी. इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई. स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. इसके बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए.

डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही. बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jharkhand की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.