झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसी घटना, युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

दो लोगों की लड़ाई हो रही थी, इसी बीच दीपक (पीड़ित) बीच-बचाव करने पहु्ंचा. यह बात कसमुद्दीन को नगावर गुजरी, उसने यह कहते हुए दीपक सोनी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी कि तुम लोग कौन होते है यह पूछने वाले.... कि क्या हुआ है?

Published date india.com Updated: September 10, 2022 10:13 AM IST
Garhwa Jharkhand Latest News

अब झारखंड के गढ़वा जिले में दुमका जैसी घटना सामने आई है, यहां युवक को जिंदा जला दिया गया है. इस घटना ने राज्य का सियासी तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है. गढ़वा जिले में दीपक सोनी नाम के युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आ लगा दी गई, जिसमें उसका सिर, चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है. उसे इलाज के लिए आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया. आरोपी का नाम कसमुद्दीन बताया जा रहा है, घटना के बाद सांप्रदायिक उबाल की आशंका देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है.

उधर घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और जख्मी युवक को अस्पताल लाया. पीड़ित दीपक सोनी उम्र 37 वर्ष के हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार चितविश्राम गांव में दो युवक कसमुद्दीन और एक अन्य आपस में लड़ाई कर रहे थे, इसी दौरान दीपक सोनी बीच बचाव करने पहुंचा. दीपक के दखल से कसमुद्दीन बौखला गया, उसने दीपक के ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी.

मुखिया पति कमलेश ने बताया की हम इधर से जा रहे थे भीड़ देखकर रुके तो लोगो ने बताया की कसमुद्दीन ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी है. घायल दीपक ने बताया कि दो लोग लड़ रहे थे, मैंने सिर्फ यह पूछा था कि क्यों लड़ रहे हो, इसी बात के बाद कसमुद्दीन नाराज हो गया और उसने यह कहते हुए दीपक को आग दी कि तुम लोग कौन होते हो यह पूछने वाले…पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया की दो युवकों के लड़ने का मामला आया है जिसमे पेट्रोल डाल कर आग लगाने की सूचना है हम जांच कर रहे है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jharkhand की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.