
तन की दुर्गंध से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 आयुर्वेदिक डिओडरेंट; नहीं है कोई साइड इफेक्ट, जानिए इसे घर में बनाने का तरीका
Best Natural Deodorant For Body Odor: अगर आपको अपने शरीर की दुर्गन्ध से शर्मिंदा होना पड़ता है तो यहां हम आपके लिए 4 होम मेड आयुर्वेदिक डिओडोरेंट के बारे में बता रहे हैं.

तन की दुर्गंध (Body Smell) किसी भी मौसम में होने वाली एक आम समस्या है, जिससे निजात पाने के लिए अधिकांश लोग डिओडरेंट या परफ्यूम (Deodorant Or Perfume) का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि मार्केट में मिलने वाले अधिकांश डिओडरेंट हानिकारक केमिकल से बने होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई रिसर्च में डिओडरेंट को ब्रेस्ट कैंसर कारक बताया गया है, हालांकि इसके पुख्ता सबूत नहीं है। लेकिन फिर भी केमिकल वाले यह डिओडरेंट हमारी त्वचा को निश्चित रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Also Read:
यह बातें जानकर आपके मन में यह सवाल उत्पन्न हो सकता है कि डिओडरेंट का विकल्प क्या है? इसका जवाब है ‘नेचुरल डिओडरेंट’। जो 100% आयुर्वेदिक उत्पादों से बनाया जाता है और इसे आप घर में भी बना सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अपर्णा पदमनाभन के माध्यम से यहां हम आपको 4 प्राकृतिक डिओडरेंट Deodorant) बनाने की विधि और सामाग्री बता रहे हैं।
आयुर्वेदिक डिओडरेंट्स बनाने की आसान रेसिपी
View this post on Instagram
1. नारियल-चन्दन डिओडरेंट
- नारियल का तेल- 1/3 भाग
- बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
- टैपिओका आटा- 1/4 भाग
- वेटिवर / चंदन एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंद (यह पित्त को संतुलित करता है और त्वचा को शांत करता है)
बनाने का तरीका: डिओडरेंट को बनाने के लिए सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएंऔर इसका एक पेस्ट बनाने के लिए इसमें नारियल तेल मिलाएं। इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। जरूरत पड़ने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं
2. आलमंड डिओडरेंट
- बादाम का तेल- 1/3 भाग
- बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
- कॉर्नस्टार्च- 1/4 भाग
- एसेंशियल ऑयल- 4-5 बूंद
बनाने का तरीका: सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। तन की दुर्गन्ध आने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
3. कोकोनट डिओडरेंट
- नारियल का तेल- 1/3 भाग
- बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
- अरारोट- 1/4 भाग
- नीम एसेंशियल ऑयल- 4-5 बूंद (लाल व खुजलीदार अंडरआर्म्स के लिए)
बनाने का तरीका: सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। जरूरत पड़ने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
4. रोज डिओडरेंट
- बेकिंग सोड़ा – 1 चुटकी
- गुलाब जल / प्लेन वाटर – 1-2 बूंद
बनाने का तरीका: इसका एक पेस्ट बनाएं और रोजाना नहाने के बाद लगाएं। इसे रोजाना ताजा ही बनाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
यह आयुर्वेदिक डिओडरेंट सिर्फ क्लीन शेव्ड अंडरआर्म्स पर ही लगाना प्रभावी होता है। शेविंग के तुरंत बाद बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी देर के लिए जलन हो सकती है। इसके अलावा, जिनकी त्वचा अति संवेदनशील है उनके लिए बादाम और नारियल तेल वाली रेसिपी सबसे बेहतर है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें