5 Amazing Benefits Of Drinking Curry Leaves Water Every Morning Weight Loss To Diabetes Management
रोजाना इस समय पिएं करी पत्ते का पानी, वजन से लेकर ब्लड शुगर तक रहेगा कंट्रोल
वैसे तो करी पत्ते का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि आप इसे वजन नियंत्रण से लेकर डायबिटीय तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
करी पत्ते का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसकी भीनी खुशबू लोगों को अपनी ओर खीचती है. कम लोगों को ही पता होगा लेकिन करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ऐसे में इसके सेवन से आपको हेल्दी बने रहने में मदद मिल सकती है. हालांकि हर तरह के खाने में आप इसे शामिल नहीं कर सकते हैं, ऐसे में आप इसका पानी भी पी सकते हैं. करी पत्ते का पानी वजन घटाने से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसका सेवन कैसे करें और किन चीजों में फायदेमंद हो सकता है.
1. वजन घटाने में मददगार-
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो करी पत्ता आपके बहुत काम आ सकता है. दरअसल में करी पत्ते का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, जो कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है.
2. पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा-
करी पत्ते का पानी पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. ये कब्ज, दस्त और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है. ये गैस से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है.
3. बालों और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाता है-
Add India.com as a Preferred Source
करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जो आपके बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने से बालों का झड़ना कम करने, बालों के विकास को बढ़ावा देने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है. वहीं ये स्किन को चमकदार बनाने में मददगार साबित होता है. साथ ही दाग-धब्बों को कम करने और इसे हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.
4. डायबिटीज को रखता है कंट्रोल-
करी पत्ते में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. करी पत्ते के पानी का नियमित सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.
5. इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत-
करी पत्ता एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. करी पत्ते का पानी पीने से आपके शरीर को संक्रमण और बीमारियों से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिल सकती है. विटामिन सी, ए और अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मौजूदगी समग्र प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करती है.
करी पत्ते का पानी कैसे बनाएं-
सामग्री:
-एक मुट्ठी ताज़ा करी पत्ता
-2 कप पानी
कैसे बनाएं-
– करी पत्ते को अच्छी तरह धो लें.
– एक पैन में लगभग 2 कप पानी को उबा लें
– अब जब पानी उबल रहा हो तो उसमें धुले हुए करी पत्ते डालें.
-इसे करीब 5-7 मिनट तक उबलने दें.
-अब पानी को छान लें
-सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.