
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
भारतीय खाने में मसालों का इस्तेमाल सही तरह से किया जाता, इसकी सुंगध और स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आते हैं, हालांकि ये मसाले स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए लिहाज से भी अच्छे माने जाते हैं. तमाम मसालों के बीच काली मिर्च और घी आपको लगभग घर में मिल जाएगा. दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी और काली मिर्च पाउडर एक साथ खाने से फायदे दोगुने हो जाते हैं? घी और काली मिर्च को एक साथ मिला देने से एक अद्भुत आयुर्वेदिक औषधि बन जाती है. यह मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आज जानेंगे रोजाना घी और काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या फायदे मिलते हैं.
घी और काली मिर्च को साथ खाने के फायदे-
घी और काली मिर्च एक साथ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे कब्ज से राहत मिलती है. काली मिर्च में पिपेरिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो हमारे शरीर में पाचन को बढ़ाने वाले एंजाइम का प्रोडक्शम करता है. इसके साथ ही घी पाचन तंत्र को नरम बनाने और पेट को साफ करने में मदद करता है.
जो लोग तेजी से वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए घी और काली मिर्च पाउडर का मिश्रण अच्छा साबित हो सकता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन नामक तत्व शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है. वहीं देसी घी शरीर को एनर्जी देता है. इससे वजन को घटाने में मदद मिलती है.
काली मिर्च दिमाग को तेज करने में भी कारगर है. घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है. घी और काली मिर्च का सेवन भी आंखों के लिए अच्छा माना जाता है.
घी और काली मिर्च एक साथ खाने से सूजन कम हो जाती है. घी और काली मिर्च दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप गठिया के मरीज हैं तो घी और काली मिर्च का सेवन आपके लिए अच्छा हो सकता है.
काली मिर्च में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. वहीं, देसी घी में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. यह शरीर को बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है.
काली मिर्च और घी का सेवन कैसे करें-
काली मिर्च और घी के सेवन के लिए सबसे पहले काली मिर्च को पीस लें और इसका पाउडर बना लें. इसके बाद घी ले लें. अब 1 चम्मच घी में 1 चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिला दें. इसका सेवन खाली पेट करें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.