कम करना चाहते हैं वजन तो घी के साथ मिलाकर खाएं किचन में रखी ये 1 चीज

घी और काली मिर्च दोनों ही अपने अद्भुत गुणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों साथ में मिलाकर खाने से क्या होता है, आइए जानते हैं.

Published date india.com Published: August 10, 2024 8:26 AM IST
कम करना चाहते हैं वजन तो घी के साथ मिलाकर खाएं किचन में रखी ये 1 चीज

भारतीय खाने में मसालों का इस्तेमाल जमकर किया जाता है, ये मसाले स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारी सेहत का ध्यान भी रखते हैं. ऐसे में हर घर के किचन में काली मिर्च और घी आपको आसानी से मिल जाएंगे. जहां घी खाने का स्वाद बढ़ाता है तो वहीं काली मिर्च स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है. हालांकि घी को भी सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो आपको इसके दोगुने फायदे मिल सकते हैं? जी हां काली मिर्च और घी मिलकर एक अद्भुत आयुर्वेदिक औषधि बन जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है तो चलिए जानते हैं दोनों को एक साथ खाने के फायदे.

काली मिर्च और घी को मिलाकर खाने के फायदे-

पाचन क्रिया होगी मजबूत-

अगर आप पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो इन दोनों का मिश्रण आपके बहुत काम आ सकता है. इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे आपको कब्ज से राहत मिलती है. दरअसल में काली मिर्च में पिपेरिन यौगिक पाया जाता है जो शरीर में पाचन को बढ़ाने वाले एंजाइम का उत्पादन करता है. घी पाचन तंत्र को सॉफ्ट बनाता है और पेट को साफ और सही करता है.

वजन घटाने में असरदार-

आज के समय में लगभग हर दूसरा इंसान बढ़ते वजन से परेशान है. ऐसे में काली मिर्च और घी का मिक्चर आपकी मदद कर सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो घी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खा सकते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन नामक तत्व शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है. वहीं देसी घी शरीर को एनर्जी देता है. इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मानसिक स्वास्थ्य करे अच्छा-

तेज दिमाग के लिए काली मिर्च कारगर है. घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग को तेज काम करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं घी और काली मिर्च को एक साथ खाने से आंखें भी तेज होती हैं.

सूजन होती है कम-

अगर आपको सूजन की समस्या है तो घी और काली मिर्च को एक साथ खाएं. इन दोनों चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं. गठिया के मरीजों के लिए घी और काली मिर्च फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

इम्यून सिस्टम करे मजबूत-

देसी घी में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. यह शरीर को बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है. इसके साथ ही काली मिर्च में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

काली मिर्च और घी कैसे खाएं-

इन दोनों को साथ में खाने के लिए काली मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें और घी ले लें. अब एक चम्मच घी में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट खाएं. इससे आपको कई फायदे होंगे.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.