अदा शर्मा का 'Apple Burger'हुआ तेजी से वायरल, क्या ये ग्लास स्किन का है सीक्रेट? जानिए रेसिपी और हेल्थ कनेक्शन
Adah Sharma Apple Burger: अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर Apple Burger की एक शानदान रेसिपी शेयर की है. आइए आपको बताते हैं.
Adah Sharma Apple Burger: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज करती हैं और यही नहीं लोग उनके वायरल टिप्स को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आपको बता दें एक्ट्रेस हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक हेल्दी स्नैक शेयर किया है, जिसको देखने के बाद लोग भी इसको बनाकर खाना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 'Apple Burger' फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, क्योकि ये बिल्कुल भी अनहेल्दी नहीं है इसको खाने के बाद आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है. आपको बता दें ये वाला वायरल हैक लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया है कि यह देखते ही देखते वायरल हो गया और इसके बनाने की रेसिपी को भी लोग काफी ज्यादा पूछ रहे हैं और बना रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं रेसिपी.
Apple Burger बनाने के लिए सामग्री
अगर आप घर पर आसानी से एक्ट्रेस अदा शर्मा की तरह Apple Burger को बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको बड़ा लाल या हरा सेब, कटा हुआ चुकंदर, खीरा, टमाटर, सलाद, उबले हुए चने, थोड़े से सफेद तिल
कैसे बनाएं ये वायरल बर्गर?
अगर आपको घर पर आसानी से वायरल बर्गर को बनाना है, तो सबसे पहले आपको ब्रेड बन की जगह मोटे सेब के स्लाइस को लेना है और फिर इसके बीच में चुकंदर, खीरा, टमाटर, लेट्यूस, उबले हुए चने और ऊपर से सफेद तिल को अच्छे से डाल दिया है आपको उतना ही डालना है, जितना उसके अंदर आ जाए और फिर इसको आप बर्गर की तरह अच्छे से खा सकते हैं. इसको खाने के बाद आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है. ये खाने में भी काफी ज्यादा टेस्टी होता है. इसको आप भी घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. आपको भी खाकर काफी ज्यादा मजा आने वाला है. इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और झटपट से तैयार भी हो जाता है.
Apple Burger को खाने के फायदे
अगर आप घर पर रोजाना इसको बनाकर खाते हैं, तो आपको गजब के फायदे देखने के लिए मिल जाएंगे. इसका सेवन रोजाना करने से लंबे समय तक पेट भरा रह सकता है और साथ ही साथ जंक फूड की क्रेविंग कम करने में भी ये मददगार साबित हो सकते हैं. फाइबर मिलने से पाचन बेहतर होता है और यही नहीं प्रोटीन और हेल्दी फैट शरीर को ऊर्जा देने में भी मददगार होते हैं. हेल्दी स्नैक के रूप में यह ऑफिस, स्कूल या ट्रैवल के लिए भी आप इसको ले जा सकते हैं. आप इसका सेवन कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें