दुबलापन खत्म करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स...खाते ही हड्डियों पर चढ़ने लगेगा मांस

Weight Gain Diet: कई लोग दुबलेपन का शिकार होते हैं. उनके शरीर में कोई खाना नहीं लगता. इस समस्या से पीड़ित लोगों को इन 5 सुपरफूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे तुरंत शरीर में हेल्दी फैट बढ़ने लगेगा.

Published date india.com Published: October 9, 2025 8:00 AM IST
add these food items to gain weight wajan kaise badhaye in hindi
add these food items to gain weight wajan kaise badhaye in hindi

Wajan Kaise Badhaye In Hindi: जहां हर कोई मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग परेशान हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मोटे होने के लिए क्या कुछ नहीं करते. यहां पर गंदा फैट नहीं, बल्कि हेल्दी फैट को बढ़ाने की बात की जा रही है. कई सारे लोग दुबलेपन का शिकार होते हैं, जिसकी हड्डियों पर मांस ही नहीं चढ़ता. कोई कपड़ा उन पर सूट नहीं करता, जिससे उनकी पर्सनालिटी प्रभावित होती है. ऐसे में कुछ ऐसे खाद्द पदार्थ मौजूद हैं, जिनके सेवन से उनकी हड्डियों पर मांस चढ़ने लगेगा. इससे वह कॉन्फिडेंट और हेल्दी महसूस करने लगेंगे. आइए जानते हैं किन 5 चीजों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए?

दुबलापन खत्म करने के लिए उपाय

1. बादाम और मूंगफली

बादाम और मूंगफली हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. रोज सुबह एक मुट्ठी बादाम या मूंगफली खाने से शरीर को जरूरी कैलोरी मिलती है. आप मूंगफली का मक्खन बनाकर ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है.

2. केला और दूध

केला और दूध का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका है. केले में कार्बोहाइड्रेट और दूध में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है. रोज सुबह या शाम को एक गिलास दूध के साथ 2-3 केले खाएं. आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं. इससे शरीर में हेल्दी फैट तेजी से बढ़ने लगेगा.

3. देसी घी

देसी घी को भारतीय खाने का सुपरफूड माना जाता है. यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है और शरीर को ताकत देता है. रोजाना रोटी, दाल या सब्जी में एक-दो चम्मच घी डालकर खाएं. यह न केवल वजन बढ़ाता है, बल्कि हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत करता है.

4. दालें और बीन्स

दालें और बीन्स जैसे चने, राजमा और मूंग प्रोटीन और फाइबर का खजाना हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे दाल का सूप, चने की सब्जी या राजमा-चावल. ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करते हैं.

5. आलू और शकरकंद

आलू और शकरकंद कार्बोहाइड्रेट के बेहतरीन स्रोत हैं. इन्हें उबालकर, भूनकर या सब्जी बनाकर खाएं. शकरकंद में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. इसको डेली डाइट में शामिल करने से आपका तेजी से वजन बढ़ने लगेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन 5 सुपरफूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से आपके वजन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. इसके अलावा आपको नियमित व्यायाम करने की भी आवश्यकता है. बता दें कि मोटापा बढ़ाने के लिए जंक फूड्स का सहारा बिल्कुल ना लें. क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. हेल्दी खाना खाकर ही सेहतमंद बनें, जिससे शरीर में किसी तरह का रोग पैदा ना हो सके.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.