Almond Butter Vs Peanut Butter Which Is Healthier Know The Truth
Almond Butter या Peanut Butter...वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर?
आलमंड बटर हो या पीनट बटर दोनों को ही सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, हालांकि अक्सर इस बात को लेकर बहस छिड़ी रहती है कि दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी है? ऐसे में अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो चलिए हम आपको सच बताते हैं
Almond Butter vs Peanut Butter: आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट हो गए हैं. ऐसे में हर कोई फिट-फाट दिखने के चक्कर में रहता है. फिट रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, इसीलिए लोग हेल्दी चीजें ही खाना पसंद करते हैं खासकर लोग अपने ब्रेकफास्ट का खास ध्यान रखते हैं. ब्रेकफास्ट में लोग अक्सर आलमंड बटर या पीनट बटर खाना पसंद करते हैं. दोनों ही काफी पॉपुलर हैं. दोनों ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और आसानी से मिल जाते हैं, हालांकि अक्सर इस बात को लेकर बहस छिड़ी रहती है कि दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है.
हालांकि दोनों में कैलोरी में लगभग बराबर होते हैं.एक बड़ा चम्मच (लगभग 2 टेबलस्पून) में: कैलोरी: 190-200 के आसपास होती है
फैट: 15-18 ग्राम होता है
प्रोटीन: 6-8 ग्राम होता है
कार्ब्स: 6-8 ग्राम होते हैं
चाहें आलमंड बटर हो या पीनट बटर दोनों को ही दिल के लिहाज से अच्छा माना जाता है, इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और वजन मैनेज करने में मदद करता है.
अब जानते हैं कि दोनों क्या अंतर है-
2 टेबलस्पून के हिसाब से-
प्रोटीन: पीनट बटर की बात करें तो इसमें थोड़ा ज्यादा प्रोटीन (7-8 ग्राम) होता है. वहीं आलमंड बटर में 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है. अगर आप जिम जाते हैं या ज्यादा प्रोटीन का इनटेक पसंद करते हैं तो आलमंड बटर बेहतर है.
Add India.com as a Preferred Source
फाइबर: फाइबर की बात करें तो ये आलमंड बटर में ज्यादा होता है लगभग 3-3.5 ग्राम, जबकि पीनट बटर में 1.5-2 ग्राम फाइबर होता है. दरअसल में जब हम ज्यागा फाइबर लेते हैं तो पेट भरा हुआ रहता है, पाचन अच्छा होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है.
विटामिन E: विटामिन E भी शरीर के लिए जरूरी माना जाता है. ऐसे में आलमंड बटर की बात करें तो इसमें बहुत ज्यादा विटामिन E (50% से ज्यादा डेली वैल्यू) होता है. ये स्किन के लिए अच्छा माना जाता है साथ ही साथ इम्यूनिटी को बी बूस्ट करता है और एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है वहीं आलमंड बटर में ये थोड़ा कम होता है लगभग (20% के आसपास)
मिनरल्स: पीनट बटर में मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और कॉपर ज्यादा होते हैं, जो हड्डियों, मसल्स और एनर्जी के लिए जरूरी माने जाते हैं. ऐसे में इन चीजों के लिए आप पीनट बटर का चुनाव कर सकते हैं.
फैट: आलमंड बटर में सैचुरेटेड फैट कम और हेल्दी फैट ज्यादा होता है, वहीं पीनट बटर में थोड़ा ज्यादा सैचुरेटेड फैट होता है
शुगर और कार्ब्स: शुगर और कार्ब्स की बात करें तो दोनों में नैचुरल शुगर कम होती है, लेकिन पीनट बटर में थोड़ा ज्यादा कार्ब्स और शुगर हो सकता है.
कीमत: दोनों की कीमत की बात करें तो पीनट बटर सस्ता और आसानी से मिल जाता है, वहीं आलमंड बटर महंगा होता है
स्वास्थ्य से जुड़े फायदे-
दिल की सेहत: दिल के लिहाज से दोनों ही अच्छे माने जाते हैं, लेकिन आलमंड बटर का ज्यादा विटामिन E और कम सैचुरेटेड फैट इसे थोड़ा बेहतर बनाता है
वेट कंट्रोल: आलमंड बटर में ज्यादा फाइबर होता, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है.
स्किन और बालों के लिए : चूंकि आलमंड बटर में ज्यादा विटामिन E होता है ऐसे में ये स्किन को ग्लोइंग बनाता है
मसल्स और एनर्जी: पीनट बटर में ज्यादा प्रोटीन होने से मसल्स बनाने में मदद करता है
क्या चुनें?
वैसे तो दोनों ही सेहत के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि आलमंड बटर थोड़ा ज्यादा हेल्दी होता है, क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर, विटामिन E, मिनरल्स और हेल्दी फैट होते हैं, हालांकि दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है, अगर आप ज्यादा प्रोटीन चाहते हैं तो पीनट बटर का चुनाव करें.
ज्यादा फाइबर, स्किन हेल्थ या दिल की सेहत के लिए आलमंड बटर ज्यादा अच्छा हो सकता है. ध्यान रखें कि हमेशा नैचुरल, अनसाल्टेड और बिना एडेड शुगर वाला बटर लें. पैकेट पर चेक करें कि सिर्फ नट्स हों, कोई एक्स्ट्रा चीज न हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.