टमाटर 120 रुपए किलो, महंगे टमाटर के ये 4 ऑप्शन सब्जी में इस्तेमाल करें

Tomatoes Substitute in Cooking: कई जगहों पर टमाटर का भाव 120 रुपये किलो पहुंच गया है. ऐसे में महंगाई को देखकर टमाटर की जगह आप कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानते हैं इन चीजों के बारे में....

Published date india.com Updated: June 28, 2023 7:08 PM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
टमाटर 120 रुपए किलो, महंगे टमाटर के ये 4 ऑप्शन सब्जी में इस्तेमाल करें

Cooking Hacks in Hindi: टमाटर की बढ़ती कीमत ने लोगों को चौंका दिया है. सप्लाई में भारी कमी के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ती जा रही हैं. जहां कल तक टमाटर 80 रुपये किलो मिल रहे थे. वहीं आज कुछ जगहों पर टमाटर 120 रुपये किलो बेचे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को टमाटर खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है. यदि आप टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं तो इनकी जगह कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल सब्जी मे कर सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप टमाटर की जगह और कौन से विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

टमाटर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये चीजें (Tomatoes Alternative in Cooking)

  1. घर में टमाटर हो या ना हो लेकिन टोमेटो सॉस जरूर होता है. ऐसे में आम टमाटर की रंगत देने के साथ-साथ थोड़े मीठे स्वाद के लिए कुछ सब्जी जैसे पनीर आदि में टमाटर सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें. वरना सब्जी का स्वाद मीठा हो सकता है.
  2. टमाटर की जगह लाल शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. लाल शिमला मिर्च टमाटर की रंगत देने में आपके बेहद काम आ सकती है. ऐसे में आप लाल शिमला मिर्च को पीसकर उसमें हल्का सा सिरका मिला लें. साथ ही सलाद में भी लाल टमाटर की जगह लाल शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  3. टमाटर का खट्टापन लाने के लिए आप अपनी सब्जी में आमचूर या विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. हालांकि इसका अधिक इस्तेमाल करने से बचें नहीं तो सब्जी ज्यादा खट्टी या बिगड़ भी सकती है.
  4. टमाटर की जगह आप करौंदे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. करौंदे की रंगत सफेद और गुलाबी होती है. लेकिन इनका खट्टापन सब्जी में टमाटर की जगह को पूरा कर सकता है. हालांकि ध्यान रहे इसके अंदर बीज होते हैं. ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले उन बीजों को निकाल दें.

नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आप टमाटर की जगह कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे ये केवल विकल्प हैं. आप इन चीजों से पूरी तरीके से टमाटर का स्वाद नहीं ला सकते.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.