क्या आप भी फेर लेते हैं खाने से मुंह और दिनभर मिचलाता है आपका जी? ये विटामिन है इसके लिए जिम्मेदार

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी भूख खत्म हो चुकी है ये लोग खाना देखते ही घबरा जाते हैं और मतली आती है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि ये तनाव या फिर पेट से जुड़ी किसी समस्या के चलते हो रहा है. हालांकि इसके पीछे का असली कारण कुछ और है.

Published date india.com Published: December 19, 2025 1:04 PM IST
nausea

Vitamin Deficiency Nausea: आज के समय में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि उनके पास खाने पीने तक का समय नहीं है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोगों की तो भूख प्यास भी गायब हो गई है. कई लोगों को ये लगता है कि भूख न लगने की वजह थकान, कमजोरी और मतली जैसी समस्याएं होती हैं. हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है. बता दें कि कई बार शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी की वजह से लोगों की भूख गायब हो जाती है और उनका जी मिचलाने लगता है. चलिए जानते हैं इस विटामिन के बारे में.

आपको बता दें कि खासतौर पर विटामिन बी12 की कमी की कमी के कारण लोगों को मतली या उल्टी होने का एहसास होता है और ऐसे में उनकी भूख गायब हो जाती है.  विटामिन बी12 शरीर के कई अहम कामों से जुड़ा होता है और इसकी कमी धीरे-धीरे गंभीर समस्याओं का रूप ले सकती है.

Vitamin B12 के फायदे

विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है. यह हमारे नर्वस सिस्टम, दिमाग, खून की कोशिकाओं और पाचन तंत्र को ठीक तरह से काम करने में मदद करता. जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है, तो सबसे पहले इसका असर पेट और दिमाग के तालमेल पर पड़ता है. इसी वजह से मतली, उल्टी, भूखलगना और कभी-कभी दस्त जैसी शिकायतें शुरू हो जाती हैं.

Vitamin B12 की कमी से होते हैं कौन से नुकसान?

आपको बता दें कि विटामिन बी12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स सही तरह से नहीं बन पाते. इससे खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जब दिमाग और पेट को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो शरीर भ्रमित संकेत देने लगता है, इसका नतीजा मतली, चक्कर और कमजोरी के रूप में सामने आता है. इसके अलावा, बी12 की कमी से नर्व्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे दिमाग और पेट के बीच संदेश सही तरीके से नहीं पहुंच पाते. यही कारण है कि व्यक्ति को बिना किसी वजह के जी मिचलाने लगता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लंबे समय तक इस विटामिन की कमी के रहने से क्या होता है?

एक और वजह ये भी है कि विटामिन बी12 की कमी से पाचन एंजाइम्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे खाना सही तरह से पच नहीं पाता और पेट भारी रहने लगता है. कई लोगों को सुबह-सुबह ज्यादा मतली महसूस होती है, जबकि कुछ को दिनभर बेचैनी बनी रहती है. लंबे समय तक कमी बने रहने के चलते वजन कम होना, पेट की जलन, मुंह के छाले और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

                                                                                    (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.