बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए करें केफिर का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Wajan Kam Karne Ke Upay: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इनमें से एक है केफिर डाइट.

Published date india.com Updated: October 28, 2024 3:48 PM IST
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए करें केफिर का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Weight Kam Karne Ke Liye Kefir Ke Fayde: केफिर दूध से बना एक फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट है, जो प्रोबायोटिक्स और अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होता है. यह गट हेल्थ, ब्लड शुगर, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और पेट की समस्या दूर करने में फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.

केफिर क्या है?

केफिर एक तरह का अनाज होता है, जिसे बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट है. केफिर के दानों के साथ दूध को 24-48 घंटे तक किण्वित करके तैयार किया जाता है. ये दाने खमीर और बैक्टीरिया का मिश्रण होते हैं, जो दूध में मौजूद लैक्टोज़ को शर्करा और एसिड में बदल देते हैं. इसे कई लोग हेल्दी डिश के रूप में खाना पसंद करते हैं.

केफिर के फायदे

  • केफिर में कैलोरी कम होती है और प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है. इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और इसे सीमित मात्रा में खाया जा सकता है.
  • इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है.
  • केफिर में पोषक तत्व भूख कम करने में मदद करते हैं, जिससे मोटापे की समस्या से राहत पाई जा सकती है.

कैसे करें सेवन?

इसका सेवन एक सप्ताह से लेकर 10 दिनों तक किया जा सकता है. इसके लिए सुबह के समय केफिर के साथ फल, नट्स या खाने के समय, दाल, सलाद, चिकन, मछली केफिर का सेवन कर सकते हैं. केफिर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.