By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रोजाना सुबह खाली पेट इस बीज का करें सेवन, Weight Loss से लेकर Blood Sugar रहता है कंट्रोल
Sabja Seeds Ke Fayde: काले रंग के सब्जा के बीज तिल की तरह दिखते हैं. इनका रोजाना सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
Health Benefits of Sabja Seeds: सब्जा के बीज को कई बीमारियों से बचाव के लिए काम में लिए जाते हैं. प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, ओमेगा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जा सीड्स का सेवन करने से शरीर की गर्मी कम होती है. इसके लिए इन सीड्स को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं. आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-
सब्जा के बीज का सेवन करने से होते हैं ये फायदे
- सब्जा के बीज की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. यह पेट की गर्मी को कम करने और एसिडिटी से राहत देने में भी प्रभावी है.
- यह फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करते हैं. यह कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत देते हैं.
- इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है. इसको रोजाना खाने से अचानक बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल की समस्या कम होता है.
- सब्जा के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं. इससे भूख कम लगती है और बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित होता है.
- इनको खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.
- इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है. सब्जा के बीज का रोजाना सेवन करने से कोलेजल प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे नई स्किन सेल्स को आने में मदद मिलती हैं.
- सब्जा में पर्याप्ट मात्रा में आयरन, विटामिन-के पाया जाता है. जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
-
नवरात्रि व्रत में कभी नहीं होगी डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या, बस रोजाना पिएं नींबू पानी, जानें अन्य फायदे
-
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है कटहल! ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे, कोलेस्ट्रॉल घटाए और हार्ट को बनाए मजबूत
-
घर के हर कोने में दिख रही हैं छिपकलियां? 1 रुपए के इस नुस्खे से तुरंत चली जाएंगी घर के बाहर!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें