चावल के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं कमाल का नेचुरल फेस क्लींजर, स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की हो जाएगी छुट्टी
How To Make Natural Face Cleanser: स्किन को चमकदार बनाने के लिए चेहरे का अच्छे से क्लींजर होना जरूरी है. आज आपको बताते हैं कैसे आप घर पर इसको आसानी से बना सकते हैं.
How To Make Natural Face Cleanser: आजकल तनाव, धूल-मिट्टी स्किन को काफी ज्यादा बेजान कर रहे हैं. लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए केमिकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी स्किन को और ज्यादा खराब कर देते हैं. आपको अपनी स्किन का काफी ज्यादा खास ध्यान रखना चाहिए और साथ ही ऐसी कोई भी चीजें अपनी स्किन पर नहीं लगानी चाहिए, जो आपके चेहरे को खराब करती है. आजकल कई लोग ऐसे भी हैं, जो केमिकल चीजों को लगाने के बजाय घरेलू उपायों से अपनी स्किन को चमकदार बनाते हैं. आज आपको चावल का आटा, कच्चा दूध और शहद से तैयार किया गया नेचुरल फेस क्लींजर के बारे में बताते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और साथ ही त्वचा की सफाई और निखार के लिए एक भी फायदेमंद है. अगर आप भी इसको बनाने का तरीका नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं.
घर पर कैसे बनाएं नेचुरल फेस क्लींजर?
घर पर नेचुरल फेस क्लींजर बनाने के लिए जरूरी चीजें
अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजें चाहिए होती हैं जैसे- 2 चम्मच चावल का आटा, 1 से 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शुद्ध शहद इन सभी चीजों को आपको अपने हिसाब से ले लेना है. ये सभी चीजें आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है.
नेचुरल फेस क्लींजर को घर पर बनाने की विधि
अगर आप नेचुरल फेस क्लींजर को घर पर आसानी से बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले आपको 1 कटोरी लेनी है और फिर 2 चम्मच चावल का आटा, 1 से 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शुद्ध शहद को अपने हिसाब से डाल लेना है और फिर आपको अच्छे से मिला देना है. आप इसको अपने हिसाब से गाढ़ा और पतला भी बना सकते हैं. गाढ़ा बनाएंगे तो इसको आप आसानी से चेहरे पर लगा सकते हैं.
इस फेस क्लींजर को लगाने का क्या है सही तरीका?
इस फेस क्लींजर को लगाने के लिए सबसे पहले आपको चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करना है और फिर पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाना है. 2 से 3 मिनट तक तक मसाज हल्के हाथों से करनी है. 10 मिनट तक रखने के बाद आपको अच्छे से धोना है. हल्का मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं.
इस फेस क्लींजर को लगाने के फायदे
अगर आप चेहरे पर इस फेस क्लींजर को लगाती हैं, तो आपका चेहरा काफी ज्यादा ग्लोइंग नजर आएगा, डेड स्किन हटाने में मिलेगी मदद, त्वचा को बनाए मुलायम, टैनिंग भी होगी दूर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें