Amla in diabetes: आजकल खराब लाइफस्टाइट के कारण कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं. इन्हीं में से एक है डायबिटीज. इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर देश में इससे पीड़ित लोगौं की संख्या में तेजी से उठाल आया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल लगभग 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के चलते होती है. ऐसे में इस बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. शुगर बढ़ने से आपके शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है.
ऐसे में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा. अच्छे खान-पान से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. बढ़ती शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले को भी जरूर शामिल करें. आंवले में ऐसे गुण होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए.
शुगर को कंट्रोल करता है आंवला-
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है. यह ग्लूकोज स्पाइक्स को रोकता है, चयापचय में सुधार करता है, प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और हृदय को बीमारी के प्रतिकूल प्रभावों से भी बचाता है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है.
आंवले का सेवन कैसे करें?
आप अपनी डाइट में आंवले का सेवन कई तरह से कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
Add India.com as a Preferred Source
आंवले का जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसे बनाने के लिए एक आंवला, दो लौंग, 2 काली मिर्च और एक छोटे टुकड़े अदरक को एक गिलास पानी में पीस लें और इसे अच्छे से छानकर पी लें
इसके अलावा आंवला और हल्दी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है
आंवला पाउडर और हल्दी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं. ये इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.