आंवले के जूस को रोज पीने से हो सकता है वजन कम, जानें अन्य फायदे

आंवले के सेवन से सेहत की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. ऐसे में आप नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं. जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Published date india.com Updated: August 4, 2023 8:28 AM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
आंवले के जूस को रोज पीने से हो सकता है वजन कम, जानें अन्य फायदे

आंवले के अंदर मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं. ऐसे में यदि आंवले के जूस को डाइट में जोड़ा जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है. ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि नियमित रूप से आंवले का जूस पिया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

आंवले के जूस के फायदे

  1. आंवला जूस के अंदर एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो न केवल घाव से राहत दिलाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं बल्कि त्वचा यदि जल रही है तो इससे भी राहत मिल सकती है. आंवले का जूस पीने से ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है. साथ ही स्किन बर्न की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
  2. यदि आप ब्लैकहेड्स से परेशान हैं और इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं. आंवले के जूस के सेवन से ब्लैकहेड्स की समस्या से राहत मिल सकती है.
  3. जो लोग एक्ने की समस्या से परेशान हैं वे लोग भी अपनी डाइट में आंवले के जूस को जोड़ सकते हैं. आंवले के जूस के सेवन से ना केवल कील मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि आंवले के जूस के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो एक्ने आदि की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.
  4. आंवले के अंदर एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो झुर्रियों से राहत दिलाने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी उपयोगी है. आंवले के जूस के सेवन से त्वचा पर निखार लाया जा सकता है.
  5. हाइपरपिगमेंटेशन से निजात पाने में भी आंवले का जूस आपके बेहद काम आ सकता है. आंवले के जूस के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हाइपरपिगमेंटेशन लक्षणों को कम करने में उपयोगी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.