1 महीने तक लगातार खाली पेट पी लें आंवले का जूस, दूर खड़ी रहेंगी गंभीर बीमारियां, तुरंत नोट कर लें रेसिपी

आंवले को सेहत के साथ साथ बालों और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है, ऐसे में आइए जानते हैं आंवले का जूस कैसे बनाएं.

Published date india.com Published: February 6, 2025 10:49 AM IST
1 महीने तक लगातार खाली पेट पी लें आंवले का जूस, दूर खड़ी रहेंगी गंभीर बीमारियां, तुरंत नोट कर लें रेसिपी

Amla Juice Health Benefits: आंवले को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इसके साथ ही साथ ये बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. हम में से कई लोग आंवले को अपनी डाइट में जरूर करते हैं, इसे उन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं. हालांकि कुछ लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है, ऐसे में आप इसका जूस बनाकर इसे पी सकते हैं. आंवला जूस बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते, ऐसे में आप घर पर ही आंवले का जूस बनाकर पी सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. स्वादिष्ट और सुपर हेल्दी आंवला जूस सिर्फ मिक्सर में डालकर बनाया जा सकता है. इसके लिए किसी भी सब्जी की दुकान से ताजा हरा आंवला खरीद लाएं और घर पर ही जूस बना लें.

घर पर कैसे बनाएं आंवले का जूस?

स्टेप 1: आंवले का जूस बनाने के लिए सबसे पहले ताजे आंवले ले लें. आप जितनी मात्रा में जूस बनाना चाहते हैं, उसके अनुसार कम या ज्यादा आंवला ले सकते हैं. आपको बता दें कि लगभग 4-5 आंवले से 1 बड़ा कप जूस आसानी से बनाया जा सकता है.

स्टेप 2: इसके बाद आंवलों को अच्छी तरह से धो लें. आंवले को मिक्सर जार में डाल दें. इसमें थोड़ा सा काला नमक, चुटकी भर काली मिर्च और अदरक का एक टुकड़ा मिला लें. अब इसमें आधा कप पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. जब आंवला बारीक हो जाए तो इसमें 1 कप पानी और डाल दीजिए.

स्टेप 3: अब आंवले को छलनी या किसी कपड़े में डालकर छान लें. सारा रस निकल जायेगा. ताजा आंवले का जूस तैयार है. इसे सुबह खाली पेट पियें। खाली पेट आंवले का जूस सबसे अच्छा लगता है.

आंवले के जूस के फायदे-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रोजाना 1 कप आंवले का जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. खासतौर पर यह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम कर सकता है. आंवले का जूस बालों, त्वचा और आंखों के लिए भी वरदान है. आप घर पर ही ताजे आंवले का रस निकाल सकते हैं. यह जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. आंवले में कई खनिज भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.