रोज आधा गिलास पिएं इस फल का रस, गैस, कब्ज, एसिडिटी, दस्त से मिलेगी राहत

आंवले का जूस सेहत की कई समस्याओं को दूर कर सकता है. ऐसे में लोगों को आंवले के जूस के फायदे के बारे में पता होना जरूरी है. जानते हैं इनके बारे में...

Published date india.com Published: February 3, 2023 9:39 AM IST
amla juice benefits in hindi
आंवले का जूस

हमारे आसपास कई ऐसे फल मौजूद हैं, जिनको यदि डाइट में जोड़ा जाए तो सेहत से जुड़ी कई समस्या दूर हो सकती हैं. उनमें से एक है आंवला. यदि आंवले के जूस का सेवन किया जाए तो व्यक्ति कई समस्याओं से राहत पा सकता है. लोगों को इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंवले के जूस के सेवन से कौन सी समस्या दूर हो सकती हैं. पढ़ते हैं आगे…

डाइट में जोड़ने ये जूस

  1. बता दें पेट के अंदर एसिड मौजूद होता है जो खाने को पचाने का काम करता है. लेकिन जब इसका स्तर बढ़ने लगता है तो व्यक्ति को एसिडिटी की समस्या हो जाती है. ऐसे में बता दें कि आंवले के जूस के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है. साथ ही एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है.
  2. व्यक्ति जब कम खाने का सेवन करता है या लंबे समय तक भूखा रहता है तो इसके कारण गैस की समस्या हो जाती है. बता दें कि आंवले के जूस से गैस की समस्या से राहत मिल सकती है.
  3. यदि आपको बार बार उल्टी आना या मतली आने जैसा महसूस हो तो हो सकता है कि आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. यदि आप नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करते हैं तो उल्टी और मतली की समस्या से राहत मिल सकती है.
  4. अक्सर लोग मौसम में बदलाव के कारण दस्त यानी लूज मोशन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं. ऐसे में बता दें कि दस्त की समस्या को दूर करने में आंवले का जूस आपके बेहद काम आ सकता है.
  5. जब शरीर में फाइबर और पानी के साथ-साथ फैट की कमी हो जाती है तो व्यक्ति को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि आंवले के जूस के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.