लोगों ने पहले की अनुष्का शर्मा के IPL वाले लुक की तारीफ, लेकिन जब पता चले पैसे तो बोले- 'इतने में तो ऋषिकेश ट्रिप कर लेते'
Anushka Sharma IPL Final Look Outfit Price: हाल ही में Anushka Sharma's को IPL के मौदान में देखा गया, जिसके बाद लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं उनके पूरा लुक कितने में तैयार हो गया था.
Anushka Sharma IPL Final Look Outfit Price: हाल ही में द रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने IPL 2026 का खिताब अपने नाम किया, इसका जश्न पूरे देश ने जोरों शोरों से मनाया. मैच काफी रोमांचक था, लेकिन मैदान के बाहर भी एक खास चीज लोगों का ध्यान खूब खींचा और वो थीं अनुष्का शर्मा. उनके स्टाइलिश लुक पर सभी की निगाहें टिक गईं.
विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपोर्ट करने आई अनुष्का काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं. हालांकि उनका आउटफिट काफी सिंपल और कैजुअल था, लेकिन ये काफी क्लासी लग रहा था, लेकिन जब लोगों ने उनके लुक के बारे में जानना चाहा तो समझ आया कि उनका ये लुक काफी महंगा और लग्जरी था. जी हां साधारण दिखने वाला उनका ये लुक इतना महंगा था कि शायद आप इतने में ऋषिकेश की ट्रिप प्लान कर लेंगे. Anushka ने सफेद लेस वाला टॉप और हल्के नीले रंग की वाइड लेग डेनिम जीन्स पहन रखी थी. ये लुक देखने में जितना क्लासी लग रहा था, गर्मियों के हिसाब से भी उतना ही परफेक्ट है. ये गर्मियों के हिसाब से हल्का और आरामदायक है.
इसे सफेद रंग के टॉप में लेस का काम किया हुआ था साथ ही साथ स्क्वायर नेकलाइन वाले इस टॉप में feminine टच था. वहीं उनकी डेनिम जीन्स की बात करें तो ये वाइड लेग वाली थी जो आजकल काफी ट्रेंड में है और रिलैक्स्ड लुक देती है. इन दोनों कपड़ों की बात करें तो ये दोनों कपड़े फ्रेंच फैशन ब्रांड Sézane के हैं.
कितने के हैं ये कपड़े?
अब बात करें इन कपड़ों की कीमत की तो सफेद Leonard Top लगभग ₹11,500 के आसपास का है, वहीं वाइड लेग डेनिम ट्राउजर के कीमत की बात करें तो ये लगभग ₹13,800 का है. कुल मिलाकर उनका पूरा लुक ₹25,300 में तैयार हो गया था, वैसे तो सेलिब्रिटीज के हिसाब से ये कोई बड़ी रकम नहीं है, लेकिन 25 हजार रुपये आम लोगों के लिए काफी होते हैं.
आज के समय में 25 हजार रुपये कोई छोटी रकम नहीं है, कई लोग इतने पैसों में अच्छी वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जैसे वो इन पैसों में रिशिकेश घूमने जा सकते हैं. इतने पैसों में ट्रेन टिकट, अच्छा होटल, स्वादिष्ट खाना, घूमना-फिरना और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी आसानी से हो सकती है. कई लोग मजाक में ये कमेंट भी कर रहे हैं कि अनुष्का ने जो कपड़े पहने, उससे तो बेहतर है कि कहीं घूम आएं, लेकिन फैशन प्रेमी इसे स्टाइल और क्लास मान रहे हैं.
लोगों को खूब पसंद आया लुक-
हालांकि कई लोगों को अनुष्का का ये लुक खूब पसंद आया है, इसके पीछे सिर्फ लुक का महंगा होना नहीं है, बल्कि स्मार्ट तरीके से चुने जाना भी है. लोगों को उनकी सादगी खूब पसंद आ रही है, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने कोई भड़कीला या ट्रेंडी कपड़ा नहीं पहना है, बल्कि टाइमलेस और क्लासिक पीस चुना है. ये कपड़े प्रीमियम क्वालिटी के थे, लुक बहुत आरामदायक था और मैच देखने के लिए परफेक्ट था, न ज्यादा फॉर्मल, न ज्यादा कैजुअल.
अनुष्का ने बालों को सुंदर वेव्स दिए थे, गले में तुलसी की माला पहनी और बहुत हल्का-सा मेकअप किया था, पूरा कॉम्बिनेशन बहुत नेचुरल, एलिगेंट था. अनुष्का शर्मा हमेशा से अपनी सिंपल yet स्टाइलिश ड्रेसिंग के लिए जानी जाती हैं, वे महंगे ब्रांड्स पहनती हैं, लेकिन लुक काफी सादगी भरा रखती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें