By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दूध के अलावा इन 5 चीजों में भी पाया जाता है भरपूर Calcium, हड्डियां रहेंगी मजबूत और दुरुस्त
कैल्शियम के मुख्य स्रोत के रूप में दूध होता है. लेकिन कैल्शियम के लिए दूध के अलावा भी ऐसे कई फूड्स हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं.
Calcium Rich 5 Foods : हमें अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए साथ ही सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. कैल्शियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. साथ ही शरीर को सही तरह से काम करने में दिक्कत आने लगती है. कैल्शियम के मुख्य स्रोत के रूप में दूध होता है. लेकिन दूध के अलावा भी ऐसे कई फूड्स हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कैल्शियम से भरपूर के बारे में.
कैल्शियम से भरपूर फूड्स
सोयाबीन
सोयाबीन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसे आप वीगन डाइट का हिस्सा भी बना सकते हैं. सोयाबीन में कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी होता है, जो हड्डियों के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि कैल्शियम है. आप सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोयाबीन, सोया चंक्स, सोया मिल्क और टोफू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बादाम
आप हाई कैल्शियम के लिए बादाम खा सकते हैं. बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है. ये दिल की सेहत अच्छी रखने और याददाश्त बढ़ाने में मददगार है.
अंडा- अंडा प्रोटीन के प्रमुख स्रोत होता है. अंडे में कैल्शियम की भारी मात्रा होती है, साथ ही इससे विटामिन डी भी मिलता है. आप हड्डियों के साथ-साथ पूरे शरीर को दुरुस्त रखने के लिए अपनी डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं.
सूखे हुए अंजीर- सूखे हुए अंजीर पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है. इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसे आप स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं.
पालक- जैसे दूध से बनने वाले पदार्थों से कैल्शियम मिलता है, वैसे ही पालक से भी मिल सकता है. सब्जियों में सबसे ज्यादा कैल्शियम पालक में ही होता है. पालक की सब्जी, साग या सूप बनाकर खाया जा सकता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
-
कैल्शियम की कमी होने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत! इग्नोर करने पर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
-
कैल्शियम की कमी होने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत! इग्नोर करने पर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
-
हड्डियां कमजोर होने पर 10 गुना बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा! ध्यान ना देने पर कभी भी बन सकते हैं इनका शिकार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें