Apply This Miraculous Ingredient Mixed With Coconut Oil At Night To Get Glowing Face In The Morning
रात में नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 1 चीज, सुबह तक चमक जाएगा चेहरा
चमकती स्किन के लिए हर कोई तरह-तरह की चीजों को फॉलो करता है. ऐसे में हर आप भी स्किन की रंगत को सुधारना चाहती हैं तो नारियल तेल के साथ विटामिन ई कैप्सूल लगाएं.
हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा शीशे की तरह चमके, इसके लिए लोग तरह-तरह की उपायों को अपनाते हैं. कुछ पार्लर का सहारा लेते हैं तो कुछ महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. कुछ कोरियन स्किन ग्लो पाने के लिए घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं. हालांकि इस सपने को पूरा करना इतना आसान नहीं होता है.चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई तरीके के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण हमारा चेहरा कुछ समय के लिए तो चमक उठता है, लेकिन लंबे समय तक इसका ग्लो नजर नहीं आता है. ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन हर दम चमके तो इसके लिए रात को सोने से पहले नारियल के तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगा लें, ऐसा करने से आपका चेहरा हमेशा चमकेगा और खूबसूरत दिखेगा आइए जानते हैं कि सोने से पहले चेहरे पर इसे इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं.
काले धब्बों से मिलेगा छुटकारा-
अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या है तो आपको सोने से पहले अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों चीज़ों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में मौजूद सेल्स को रिजेनरेट करता है. इसके इस्तेमाल से आपको कुछ समय बाद ही फर्क देखने को मिलेगा और आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.
त्वचा को मॉइश्चराइजर बनाता है-
ये बात हर किसी को पता है कि नारियल का तेल हमारी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का काम करता है. दरअसल में ये हमारी त्वचा में बहुत आसानी से अवशोषित हो जाता है, वहीं अगर आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाते हैं तो आपकी त्वचा और भी ज़्यादा हाइड्रेटेड हो जाती है, अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है तो आपको इन दोनों चीजों का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए.
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर-
हर कोई चाहता है कि वो बढ़ती उम्र के साथ भी जवान दिखे. ऐसे में हम कई चीजों का सहारा लेते हैं. ऐसे में आप नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं. विटामिन ई कैप्सूल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद करते हैं. ऐसा होने पर आपकी त्वचा नुकसान से सुरक्षित रहती है, अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखाई देने लगी हैं, तो आपको अपने चेहरे पर इन दोनों चीज़ों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इन दोनों चीज़ों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां दिखेगी.
रंगत निखारने में मददगार-
अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन खिली खिली दिखे और रंगत निखरे तो नारियल तेल के साथ विटामिन ई कैप्सूल लगाना शुरू कर दें, जब आप इसका इस्तेमाल शुरू करती हैं, तो आपकी त्वचा की रंगत एक समान हो जाती है. इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में चमक भी आती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.