क्‍या लॉफिंग बुद्धा लगाने से आती हैं खुशियां, मिलती है समृद्धि? कैसी मूर्ति होगी सबसे बेहतर?

अगर आपने पूरे साल में बहुत पैसे कमाए है और फिर भी आपके घर में कोई बरकत नहीं है. तो आप अपने घर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लाएं, जो कि सिक्कों पर बैठे हो या जिन्होंने अपने कंधों पर धन की पोटली लटकाई हो. ऐसा करने से आप सुख समृद्धि का अनुभव करें.

Updated: January 31, 2019, 1:45 PM IST

नई दिल्‍ली: हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि लाना चाहता है. आपको भी पता है सुख-समृद्धि आने से घर में खुशी का माहौल आता है. ऐसे में लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं, उनमें से एक उपाय है घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना. क्‍योंकि अगर आपने पूरे साल में बहुत पैसे कमाए है और फिर भी आपके घर में कोई बरकत नहीं है. तो आप अपने घर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लाएं, जो कि सिक्कों पर बैठे हो या जिन्होंने अपने कंधों पर धन की पोटली लटकाई हो. ऐसा करने से आप सुख समृद्धि का अनुभव करें.

बता दें कि जिस तरह हिन्दू धर्म में कुबेर को धन वृद्धि करने वाला माना गया है उसी तरह चीन में लाफिंग बुद्धा को शुभ, सफलता, सौभाग्‍य और धन समृद्धि लाने वाला माना गया है. बहुत से लोग इस बात को जानते हैं और अपने घर में लाफिंग बुद्धा लाकर रखते हैं. लेकिन लाफिंग बुद्धा कहीं पर भी रखने से बात नहीं बनती है. लाफिंग बुद्धा को रखने के लिए दिशा और स्‍थान का ध्यान रखना भी जरुरी है. साथ ही यह भी जानना चाहिए कि लाफिंग बुद्धा की कौन सी मूर्ति लाएं, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा हो.

षटतिला एकादशी 2019: 31 जनवरी को करें भगवान विष्‍णु की पूजा, घर-गाड़ी की चाहत होगी पूरी

भाग्य उदय के लिए लाएं ये मूर्ति

यदि आपको अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी फल नहीं मिल रहा है अर्थात आपका भाग्य पक्ष कमजोर है. इस स्थिति में आप दोनों हाथों में कमण्डल उठाये हुये लाफिंग बुद्धा को घर में रखें. जो लोग प्रापर्टी, शेयर आदि ऐसे कार्य करते है जिसमें अचानक धन की प्राप्ति होती है, उन्हें कमण्डल में बैठे हुए लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से धन की प्राप्ति होने लगती है. कर्ज से मुक्ति मिलती है और कामकाज बढ़ने लगता है.

Ekadashi 2019: देखें एकादशी कैलेंडर, किस महीने किस तारीख को रखा जाएगा कौन सा व्रत…

रोजगार के लिए लाएं ये मूर्ति

यदि आपके घर में धन आता है किन्तु रूकता नहीं है. ऐसे में धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर में रखें. अच्छे रोजगार के लिए पोटली वाले लाफिंग बुद्धा ऑफिस या दुकान में रखने से रोजगार में वृद्धि होती है. अगर नया रोजगार शुरू किया है तो शुरुआत से ही लाफिंग बुद्धा रखने से जल्द ही रोजगार बढ़ जाता है और मुनाफा भी ज्यादा होने लगता है.

Kumbh 2019: कुंभ में आने वाले नागा साधुओं के बारे में वो बातें, जिससे आप भी होंगे अंजान

मानसिक शांति के लिए लाएं ये मूर्ति

ध्यानमग्न बैठे हुए लाफिंग बुद्धा घर में रखने से मन को अपार शांति मिलती है मन में उथल पुथल नहीं मचती और काम में मन लगता है. वहां उपस्थित लोगों का गुस्सा भी कम होना शुरू होगा.

संतान सुख के लिए लाएं ये मूर्ति

लाफिंग बुद्धा की ऐसी मूर्ति जिसमें वह कई सारे बच्चों के साथ बैठे होते हैं ऐसी मूर्ति रखने से आप जल्द ही संतान सुख को प्राप्त करते हैं.

यदि किसी रोग का पता ना चल रहा हो तो लाएं ये मूर्ति

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित है और कोई उसकी बीमारी का पता नहीं लगा पा रहा हो तो आप लाफिंग बुद्धा के हाथ में पीले रंग का जापानी फूल लिये हो ऐसी मूर्ति को उस व्यक्ति के तकिये के पास लाकर रख दीजिये कुछ ही दिनों में जाँच से उसकी बीमारी का भी पता चल जायेगा साथ ही ईलाज के लिये भी दिशा मिलेगी.

Durga Ashtami Date 2019: देखें मासिक दुर्गाष्‍टमी का पूरा कैलेंडर, पूजा विधि भी पढ़ें

ऑफिस के लिए लाएं ये मूर्ति

ऑफिस के लिये नाव में बैठे हुए लाफिंग बुद्धा काफी फलदायी होता है . लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नाव ऑफिस के अंदर की ओर आती हु़ई दिखाई दे.

नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए लाएं ये मूर्ति

जादू-टोनों,नजर आदि से व घर की नकारात्मक शक्तियों को यदि घर से दूर रखना है तो ड्रैगन के साथ बैठे हुए लाफिंग बुद्धा काफी अच्छे माने जाते हैं.

निर्णय शक्ति में कमी के लिए लाएं ये मूर्ति

जिस व्यक्ति को निर्णय लेने में डर लगता हो आत्मविश्वास की कमी हो लोग उसका हर बार फायदा उठाते हों तो ऐसे व्यक्ति को धातु से बनी हँसती हुई लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिये इससे उस व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय शक्ति में भी वृद्धि होगी.

उपहार देने के लिए लाएं ये मूर्ति

यदि किसी को उपहार में लाफिंग बुद्धा देना है तो लेटे हुये लाफिंग बुद्धा देने चाहिये . यह देने वाले और लेने वाले दोनों के लिये काफी लाभकारी होता है . दोनों को समृद्धि की ओर ले जाता है .

संकष्टी चतुर्थी 2019: कब है संकष्‍टी चतुर्थी, यहां देखें साल भर का कैलेंडर

लाफिंग बुद्धा रखने का सही स्थान

लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्‍मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन औ सुख को आकर्षित करती है. आप अपने घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो एक लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों. लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में जहां भी रखें इस बात का ध्यान रखें कि उसकी ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर तक हो. यानी लाफिंग बुद्धा इस तरह हो कि आते आते आपकी सीधी नजर उस पर पड़े. अधिक ऊंचाई या नीचे इसे नहीं रखना चाहिए. इसे घर के मेन गेट पर रखना चाहिये. ताकि सभी आने जाने वालों को यह दिखाई दे और सब पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े. किसी कारण से यदि आप इसे घर के लॉन में ना रख पायें तो ड्राईंगरूम के कार्नर पर रख दीजिये.

धर्म की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.