उम्र सिर्फ एक नंबर है! 53 साल की AGE में भी मंदिरा बेदी कैसे हैं इतनी फिट? एक्ट्रेस खुद बताया पूरा रुटीन

मंदिरा भले ही 53 साल की हो गई हों, लेकिन अदाकारा इस उम्र में भी काफी फिट दिखती है, अदाकार न इससे खुद ही पर्दा उठाया है. आइए जानते हैं उनके रूटीन के बारे में.

Published date india.com Published: January 24, 2026 10:57 AM IST
उम्र सिर्फ एक नंबर है! 53 साल की AGE में भी मंदिरा बेदी कैसे हैं इतनी फिट? एक्ट्रेस खुद बताया पूरा रुटीन

मंदिरा बेदी को भला कौन नहीं जानता है, आज भी लोग उनकी वो स्माइल, वो कॉन्फिडेंस और उस जोरदार एनर्जी को याद करते रहते हैं. भले ही आज अदाकारा फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वो अपनी फिटनेस के जरिए लोगों को चौंकाती रहती हैं. 1994 में ‘शांति’ सीरियल से घर-घर मशहूर हुईं मंदिरा ने न सिर्फ एक्ट्रेस की भूमिका निभाई बल्की वो टीवी प्रेजेंटर के रोल में भी दिखाई दीं. इतना ही नहीं उन्होंने फैशन डिजाइनर के रूप में भी नाम कमाया साथ ही साथ महिला क्रिकेट कमेंटेटर बनकर भी कई स्टीरियोटाइप्स तोड़े.

इस उम्र भी इतनी फिट कैसे हैं अदाकार-

आज भले ही अदाकारा 53 साल की हो गई हों, लेकिन वो आज भी फिटनेस के मामले में 21 साल की एक्ट्रेस को मात देती हैं. इस उम्र में भी वो फिटनेस की मिसाल हैं. इस एज में भी मंदिरा 20-30 साल के लोगों से ज्यादा एनर्जेटिक और मजबूत है. ऐसे में हर कोई ये जानने को उत्सुक रहता है कि आखिर क्या राज कि एक्ट्रेस इस उम्र में भी इतनी फिट हैं. अब अदाकारा ने इससे पर्दा उठाया है. हाल ही में हर्बलाइफ के साथ एक इंटरव्यू में मंदिरा ने अपनी फिटनेस जर्नी के राज खोले.

उन्होंने खुले मन से बताया है कि वो इस उम्र में वो इतना फिट कैसे हैं? अदाकारा ने बताया कि मैं 53 साल की हूं और इसमें उम्र छिपाने वाली कोई बात नहीं है. मेरे 40 के दशक में मैंने कुछ फील नहीं किया और 50 के दशक में भी कुछ नहीं फील हो रहा, बल्कि अब मैं 30 और 40 की उम्र से ज्यादा भारी वेट उठा पाती हूं.

एक्ट्रेस ने ये सब सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर मसल्स भी दिखाए और बोलीं, देखो मेरे मसल्स कितने स्ट्रॉन्ग हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे अहम है. वो वेट लिफ्टिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज और कार्डियो का मिक्स करती हैं.उनका मानना है कि एक्सरसाइज सिर्फ बॉडी को फिट रखने के लिए नहीं, बल्कि होलिस्टिक हेल्थ के लिए जरूरी है. खासकर महिलाओं के लिए, जो 40-50 की उम्र में हार्मोनल चेंजेस, थकान, जोड़ों का दर्द या मूड स्विंग्स से गुजरती हैं, एक्सरसाइज उनका सबसे बड़ा सपोर्ट बन सकती है.

एक्सरसाइज ही सबसे बड़ा सप्लीमेंट-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मंदिरा ने कहा कि हालांकि सप्लीमेंट्स आपको अच्छे फॉर्म में रखते हैं, लेकिन मेरे लिए एक्सरसाइज ही सबसे बड़ा सप्लीमेंट है. मैं सबको यही सलाह देती हूं बस एक्सरसाइज करो अगर तुम रोज एक्सरसाइज करोगे, तो 40-50 की उम्र में जो भी प्रॉब्लम्स महिलाओं को होती हैं वो तुम्हें महसूस ही नहीं होंगी.

देखा जाए तो पैंडेमिक के बाद ज्यादातर लोग सेडेंटरी लाइफस्टाइल में फंस गए हैं, जैसे घर से काम, स्क्रीन टाइम ज्यादा, कम मूवमेंट आदि, लेकिन मंदिरा इससे उलट चल रही हैं, वो कहती हैं कि एक्सरसाइज न सिर्फ बॉडी को मजबूत बनाती है, बल्कि मन को भी शांत रखती है. उनकी बॉडी अब भी स्कल्प्टेड है, टोन्ड आर्म्स, स्ट्रॉन्ग कोर और फिट फिगर ये सब देखकर वो खुश होती हैं. ये सब उनकी डेडिकेशन और कंसिस्टेंसी का नतीजा है. मंदिरा का मैसेज बहुत साफ है उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली मायने मेहनत और सही आदतों के हैं. अगर तुम भी 40-50 की उम्र में थकान, वजन बढ़ना या कमजोरी महसूस कर रहे हो, तो मंदिरा की तरह एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाओ. जिम जाओ, रनिंग करो, वेट उठाओ, क्योंकि जैसा मंदिरा कहती हैं, एक्सरसाइज करो और बाकी सब ऑटोमैटिकली ठीक हो जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.