By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सर्दियों में ऐसे करें New Born Baby की देखभाल, जरा सी गलती छीन सकती है खुशियां
सर्दियों में न्यू बॉर्न बेबी को खास देखभाल की जरूरत होती है. हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.
New Born Baby Care: सर्दी का मौसम बच्चों के लिए खासतौर पर थोड़ा मुश्किल हो सकता है. नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए सही मात्रा में कपड़े पहनाना जरूरी है.आइए जानते हैं कि इस मौसम में नवजात बच्चों को कितनी लेयर्स पहनानी चाहिए.
सर्दियों में नवजात शिशुओं की देखभाल कैसे करें?
कपड़ों की लेयर्स
सर्दियों में बच्चे को पहनाने के लिए 4-5 लेयर्स कपड़े डालने की सलाह दी जाती है. लेकिन आपको अपने बच्चे को अपनी पहनी हुई लेयर्स से एक लेयर ज्यादा पहनानी चाहिए. इससे बच्चे को पर्याप्त गर्मी मिलेगी और वह ठंड से सुरक्षित रहेगा.
ठंड लगने के संकेत
जब बच्चे को ठंड लगने लगती है, तो बच्चे के पैर सबसे पहले ठंडे पड़ जाते हैं. इस स्थिति का पता लगाने के लिए, आप अपनी हथेली के उल्टी तरफ से उसके पैर और पेट को छूकर देख सकते हैं. अगर पैर ठंडे और पेट गर्म है, तो इसका मतलब है कि बच्चे को ठंड लगना शुरू हो गई है. इस समय उसे ज्यादा कपड़े पहनाने की जरूरत है.
ओवरक्लोदिंग से बचें
ज्यादा कपड़े पहनाने से बच्चे में डिहाइड्रेशन, पसीना आना और वजन बढ़ने में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, ओवर क्लोदिंग से बच्चे को बुखार भी आ सकता है. इसलिए सही मात्रा में कपड़े पहनाना जरूरी है.
सिर को कवर करें
बच्चों का सिर हमेशा टोपी से कवर करना चाहिए, चाहे दिन हो या रात. क्योंकि बच्चों के सिर से ज्यादा गर्मी निकलती है. सिर को ढकने से बच्चे को ठंड से बचाने में मदद मिलती है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
-
क्यों आपका नवजात सोते समय अचानक हंसता या रोता है? जानें क्या ये सामान्य है या कोई चिंता की वजह?
-
क्यों आपका नवजात सोते समय अचानक हंसता या रोता है? जानें क्या ये सामान्य है या कोई चिंता की वजह?
-
वायु प्रदूषण नवजात बच्चों के दिमागी विकास में पहुंचा सकता नुकसान! शोध में हुआ बड़ा खुलासा, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें