Curd Benefits: रोजाना स्किन पर करें दही का इस्तेमाल, त्वचा दिखेगी निखरी- निखरी

केवल महंगे पार्लर से ही चेहरे की खोई रंगत वापस नहीं पाई जा सकती बल्कि दही से भी आप अपनी खोई हुई रंगत पा सकती हैं.

Published date india.com Published: September 2, 2020 10:32 AM IST
Curd Side Effects in hindi When does curd become poison why and how to eat curd helpful in bawasir Weight Loss Healthy Vagina Blood Sugar
रात के वक्त न खाएं

नई दिल्ली: दही के कई तरह के फायदे होते हैं. दही को सूपर फूड भा कहा जाता है. दही में कई ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं जिसके कारण यह दूध से जल्दी पच जाती है. दही, पाचन क्रिया को बेहतर करने के अलावा दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है. खासकर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उन्हें चिकना रखता है. दही का इस्तेमाल कई डिश तैयार करने के लिए किया जाता है. स्वास्थ्य के साथ-साथ दही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. ऐसे में दही का इल्तेमाल आप फेशियल के तौर पर भी कर सकते हैं. केवल महंगे पार्लर से ही चेहरे की खोई रंगत वापस नहीं पाई जा सकती बल्कि दही से भी आप अपनी खोई हुई रंगत पा सकती हैं. चलिए जानते हैं दही का इस्तेमाल फेशियल के रूप में कैसे करें.

दही ऑयली से लेकर ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो चेहरे के पिंपल्स को दूर करती है. दही में क्रीम मिला होता है जो त्वचा को नमी भी पहुंचाती है.

क्लींजर के तौर पर करें दही का इस्तेमाल- दही का इस्तेमाल आप क्लींजर के तौर पर भी कर सकती हैं. इसके लिए दो चम्मच दही लेकर इसे पूरे चेहरे पर लगाकर दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए कॉटन से पोछ दें. ऐसा करने से चेहरे पर जमीं गंदगी, पसीना और धूल-मिट्टी की परत साफ हो जाएगी.

स्क्रब की तरह करें दही का इस्तेमाल- दही का इस्तेमाल आप स्क्रब के तौर पर भी कर सकती हैं. चावल के आटे में एक चम्मच दही मिलाकर स्क्रब बना लें. इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें. ऐसा करने से त्वचा की डेड स्किन की परत उतर जाएगी और त्वचा को दही का पोषण भी मिलेगा.

फेस पैक की तरह करें दही का इस्तेमाल- इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर कर सकती हैं. दही को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो पानी से साफ कर लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.