Benefits Of Dry Dates In Winters Chuara Khane Ke Fayde In Hindi
सर्दियों में इस तरह डाइट में शामिल करें छुआरा! अंदर की सारी कमजोरी हो जाएगी खत्म
Dry Dates Benefits in Winter: सर्दियों में ड्राईफ्रूट्स जरूर खाने चाहिए. मगर इन सभी में छुआरा सेहत के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है. इससे आपके शरीर की सारी कमजोरी चली जाएगी.
Chuara Khane Ke Fayde: सर्दी का मौसम आते ही शरीर में थकान, कमजोरी और ठंड लगने की शिकायत बढ़ जाती है. ऐसे में प्रकृति ने हमें छुआरा (सूखा खजूर) जैसा शक्तिशाली फल दिया है जो गर्म तासीर का होता है और शरीर को अंदर से ताकत देता है. आयुर्वेद में भी छुआरे को बलवर्धक और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला माना जाता है. आइए जानते हैं सर्दियों में इसे कैसे खाएं.
सुबह खाली पेट सबसे बेस्ट तरीका
रात में 4-5 छुआरे पानी में भिगो दें. सुबह उठकर सबसे पहले इन्हें चबा-चबाकर खाएं और ऊपर से वही पानी पी लें. इससे खून बढ़ता है, हड्डियाँ मजबूत होती हैं और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. खासकर महिलाओं को एनीमिया और कमजोरी में बहुत फायदा होता है.
दूध के साथ बनाएं स्पेशल ड्रिंक
1 गिलास गर्म दूध में 2-3 छुआरे उबाल लें. थोड़ा बादाम-काजू डालकर पीस लें. इसमें शहद या गुड़ मिलाकर पिएं. यह सर्दी-खांसी से बचाता है, वजन बढ़ाने में मदद करता है और रात को अच्छी नींद लाता है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए बेहतरीन है.
मीठा खाने का मन हो तो ऐसे खाएं
चॉकलेट-मिठाई की जगह छुआरे में घी लगाकर खाएं या छुआरे का लड्डू बनाएं. इसके लिए छुआरे को पीसकर उसमें मेवे, घी और थोड़ा गुड़ मिलाकर गोल-गोल कर लें. रोज 2 लड्डू खाने से ठंड में भी शरीर गर्म और ताकतवर रहता है.
कमजोरी-थकान में तुरंत राहत
अगर बहुत कमजोरी लग रही हो तो 7-8 छुआरे + 4-5 मुनक्का रात भर भिगोकर सुबह खाएं. एक हफ्ते में ही फर्क दिखने लगेगा. इसको खाते ही हड्डियों का दर्द, पीठ दर्द, घुटनों की कमजोरी दूर होती है.
कितने छुआरे खाएं?
बच्चों के लिए 2 से 4 और बड़ों के लिए 5 से 8 छुआरे काफी हैं. अगर ज्यादा कमजोरी हो तो 10 तक भी खा सकते हैं. बस याद रखें, छुआरा गर्म होता है इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी या पित्त की समस्या हो तो डॉक्टर से पूछकर खाएं.
Add India.com as a Preferred Source
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.