महिलाओं की कई परेशानियों का गायब कर सकता है कमलगट्टा! जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Kamalgatta Benefits for Women: महिलाओं का शरीर बड़ा नाजुक होता है. ऐसे में कुछ असरदार चीजें उनकी हेल्थ को एकदम चकाचक रख सकता है. जैसे कि कमलगट्टा. ये पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीज महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

Published date india.com Published: November 23, 2025 11:37 PM IST
Kamalgatta Benefits for Women,
Kamalgatta Benefits for Women,

Kamalgatta Khane Ke Fayde: कमलगट्टा कमल के फूल का बीज होता है. आयुर्वेद में इसे बहुत खास माना जाता है. इसे लोटस सीड या मखाना भी कहते हैं. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. खासकर महिलाओं के लिए ये बीज किसी वरदान से कम नहीं है. इसके इतने सारे फायदे महिलाओं की हेल्थ को कई सारे फायदे पहुंचाता है. आइए जानते हैं इसके चमत्कारी प्रभाव.

महिलाओं के लिए रामबाण जड़ीबूटी

1. पीरियड्स की समस्या

कई सारी महिलाओं को समय से मासिक धर्म ना आने की समस्या होती है. इससे शरीर में कई गंभीर बदलाव उन्हें परेशान कर सकते हैं. ऐसे में कमलगट्टा इस चीज के लिए  कमलगट्टे में आयरन और मैग्नीशियम भरपूर होता है. इससे अनियमित पीरियड्स, दर्द और कमजोरी दूर होती है.

2. गर्भधारण में मदद

जो महिलाएं मां बनना चाहती हैं, उन्हें कमलगट्टा खाने से फायदा होता है. यह शरीर में हार्मोन को संतुलित करता है और गर्भाशय को मजबूत बनाता है. अगर कंसीव करने से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका सेवन जरूर करें. ये आपको हार्मोन संतुलन के लिए फायदेमंद होगा.

3. बांझपन की शिकायत

कई महिलाएं बांझपन की समस्या से जूझ रही होती है. ये पीड़ादायक स्थिति से उभरने के लिए कमरगट्टा आपकी सहायता कर सकता है. आयुर्वेद के अनुसार नियमित कमलगट्टा खाने से कुछ मामलों में बांझपन की समस्या कम हो सकती है और आप मातृत्व का सुख उठा सकते हैं.

4. वजन घटाने में सहायक

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में तेजी से मोटापा बढ़ता है. इस मोटापे को कम करना बड़ी समस्या होती है. हालांकि, कमलगट्टा इससे आपको राहत दिला सकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता है. इसलिए इसका सेवन करने से  वजन कंट्रोल रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

5. चेहरे की चमक और बालों की मजबती

कमलगट्टा खाने से महिलाओं की स्किन में कमाल का ग्लो आने लगता है. साथ ही बालों की मजबूती भी बढ़ती है. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को निखारते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं. इसीलिए अगर आपको त्वचा और बालों को साथ में स्वस्थ्य करना है, तो कमलगट्टा खाना शुरू कर दें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

6. नींद न आने की समस्या

कमलगट्टा दिमाग को शांत करता है. जिन महिलाओं को ओवरथिकिंग की परेशानी रहती है, उनके लिए कमलगट्टा किसी ताकतवर जड़ीबूटी से कम नहीं है. हर रात इसको दूध के साथ खाने से अच्छी नींद आती है और डिप्रेशन जैसी समस्याएं खत्म होती हैं.

कैसे खाएं कमलगट्टा?

कमलगट्टे के फायदे तो हर कोई जानता है, मगर काफी कम लोग इसको खाने का सही तरीका जानते हैं. इसके लिए रोज 8-10 कमलगट्टे भूनकर या उबालकर खाएं. इसके अलावा आप रात को 4-5 कमलगट्टे गर्म दूध में डालकर खा सकते हैं. इससे हार्मोन बैलेंस होने लगेगा. पीरियड्स के समय में भी खजूर और कमलगट्टे का लड्डू बनाकर खाने से आपको दर्द में आराम मिलेगा. आप इसका पाउडर बनाकर दही या स्मूदी में मिलाकर भी ले सकते हैं. गर्भ ठहरने की कोशिश कर रही महिलाएं भी सुबह के समय खाली पेट 2-3 कमलगट्टे चबाकर खाएं.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.