गानों से करें दिन की शुरुआत, मेंटल हेल्थ को मिलेंगे ये गजब के लाभ

हम से कई लोग सुबह की शुरुआत गानों के साथ करते हैं, लेकिन क्या आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में पता है? नहीं तो चलिए जानते हैं.

Published date india.com Published: March 18, 2025 10:07 AM IST
गानों से करें दिन की शुरुआत, मेंटल हेल्थ को मिलेंगे ये गजब के लाभ

Benefits Of Listening To Music: स्ट्रेस हम सबकी लाइफ का एक हिस्सा बन गया है, ऐसे में इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. ऐसे में समय से इससे डील करना जरूरी है. हालांकि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोग आजकल बात करते हैं और यह फायदेमंद भी रहा है क्योंकि इससे बहुत से लोगों को आगे आकर अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को सुलझाने में मदद मिली है. आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में अपने मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखना जरूरी है. ऐसे में संगीत इसमें आपका साथ दे सकता है. ये आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप गानों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ सुधरती है.

संगीत में उपचार करने की शक्तियां पाई जाती हैं. आप अपने दिन की शुरुआत शांत करने वाला संगीत सुनकर कर सकते हैं और यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं संगीत के साथ अपने दिन की शुरुआत करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है.

मूड को बूस्ट करे-

अगर आप अपने दिन की शुरुआत अपने पसंदीदा संगीत से करते हैं तो इससे डोपामाइन स्राव बढ़ सकता है जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो आपको अच्छा महसूस कराता है. यह चिंता, तनाव या लो एनर्जी जैसी चीजों से लड़ने में मदद करता है.

तनाव को कम करता है-

संगीत में नर्वस सिस्टम को शांत करने की शक्ति होती है. सुकून देने वाले गाने कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है. अपने दिन की शुरुआत सुखदायक संगीत से करने से शांति की भावना पैदा करने में मदद मिल सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्रोडक्टविटी को बढ़ाए-

जब आप अपबीट और एनर्जिट संगीत सुनते हैं तो इससे प्रेरणा और प्रोडक्टविटी बढ़ती है. यह मस्तिष्क को उत्तेजित करता है और प्रोडक्टिव दिन के लिए तैयार करता है. चाहे आप काम के लिए तैयार हो रहे हों, कसरत कर रहे हों या कुछ कर रहे हैं पीछे बैकग्राउंड में म्यूजिक चला लें.

क्रिएटिविटी को बढ़ाए-

संगीत, खास तौर पर वाद्य या शास्त्रीय संगीत मस्तिष्क के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे रचनात्मकता और संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बढ़ावा मिलता है. संगीत के साथ अपना दिन शुरू करना आपको समस्या-समाधान और विचार-मंथन में भी मदद कर सकता है.

माइंडफुलनेस और प्रेजेंस

सुबह आप जो संगीत सुन रहे हैं, उस पर ध्यान केंद्रित करने से आपको प्रेजेंट मोमेंट में स्थिर रहने में मदद मिल सकती है. यह माइंडफुल प्रैक्टिस स्ट्रेस को कम कर सकती है, जिससे आपका पूरा दिन अच्छा हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.