शुगर पेशेंट दें ध्यान! ये 5 ड्रिंक्स पीने से रॉकेट की स्पीड से बढ़ सकता है ब्लड शुगर, आज ही से करें अवॉइड

बल्ड शुगर लेवल को कुछ ड्रिंक्स तेजी से बढ़ाती हैं तो इसे कंट्रोल में मददगार साबित होती है, ऐसे में आज हम आपको लेख में इन्हीं ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे.

Published date india.com Published: December 23, 2025 3:56 PM IST
शुगर पेशेंट दें ध्यान! ये 5 ड्रिंक्स पीने से रॉकेट की स्पीड से बढ़ सकता है ब्लड शुगर, आज ही से करें अवॉइड

डायबिटीज के मरीजों की तादात इन दिनों तेजी से बढ़ रही है. बड़े तो बड़े छोटे भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं. डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखना सबसे बड़ी चुनौती है. ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए सही खानपान और दवाओं का सेवन जरूरी है. डायबिटीज हो या प्री-डायबिटीज, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है.

डायबिटीज के मरीज अपने खाने का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पीने वाले तरल पदार्थ भी ब्लड शुगर लेवल को हाई कर सकते हैं. गलत चीजें पीने पीने से शुगर लेवल अचानक ऊपर जा सकता है, जबकि अगर आप सही ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इसे काबू में रखा जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको उन बेस्ट ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में मदद करती हैं साथ ही साथ उन ड्रिंक्स के बारे में भी बताएंगे जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं.

ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखती हैं ये ड्रिंक्स-

पानी (Water)-

शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है. पानी के बिना जिंदा रहना नामुमकिन है, हालांकि शायद ही आपको पता हो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ये सबसे सस्ता और सबसे बेस्ट ऑप्शन साबि हो सकता है. जी हां
पानी पीने से एक्स्ट्रा शुगर यूरिन के जरिए बाहर निकल जाती है और किडनी भी अच्छे से काम करती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही मीठे सोडा और जूस बिल्कुल अवॉइड करें.

बिना चीनी वाली चाय-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी जहर के सामन हो सकती है, ऐसे में चाय से दूरी बनाए रखें. इसकी जगह ग्रीन टी, ब्लैक टी या हर्बल टी का सेवन करें. इनमें पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. ध्यान रहे इसमें चीनी या शहद बिल्कुल न डालें.

ब्लैक कॉफी-

ब्लैक कॉफी का सेवन सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी पिया जा सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये अच्छी साबित हो सकती है. ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती है. ध्यान रखें कि फ्लेवर्ड कॉफी, सिरप या क्रीम वाली कॉफी बिल्कुल न पीएं.

सब्जियों का जूस-

डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ सब्जियों का जूस रामबाण साबित हो सकता है, जिनमें खीरा, पालक, टमाटर, करेला या सेलेरी का ताजा जूस शामिल हैं. इसमें कार्ब्स कम होते हैं और विटामिन-मिनरल्स भरपूर होते हैं. फ्रूट जूस की तुलना में शुगर स्पाइक नहीं होता. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा फ्रेश बनाएं और चीनी का इस्तेमाल न करें.

बिना चीनी वाला सोया मिल्क-

प्लांट बेस्ड मिल्क में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन-कैल्शियम ज्यादा होता है. पैकेट पर चेक करें कि Unsweetened लिखा हो साथ ही साथ इसमें शुगर न डली हो तो डायबिटीज के मरीज इसे ले सकते हैं.

इन ड्रिंक्स से रहें दूर-

शुगरी सोडा-

डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जिनमें से एक है शुगरी सोडा या शुगरी ड्रिंक्स. इनमें चीनी की मात्रा भरपूर होती है जो शुगर लेवल को रॉकेट की स्पीड से बढ़ाती हैं. डाइट सोडा भी लंबे समय में मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डाल सकता है, ऐसे में शुगर के मरीज इनसे बिल्कुल दूरी बना लें.

पैकेज्ड फ्रूट जूस –

कई बार हमें लगता है कि जूस कैसा भी हो, सेहत के लिए अच्छा ही होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. डायबिटीज के मरीजों को पैकेज्ड फ्रूट जूस का सेवन करने से बचना चाहिए. इनमें कितना ही 100% जूस क्यों न लिखा हो, इनमें फ्रक्टोज ज्यादा होता है जो शुगर तेजी से बढ़ाता है. इससे अच्छा है कि पूरा फल खाएं उसमें फाइबर होता है जो शुगर को धीरे रिलीज करता है.

मीठी कॉफी-चाय-

अक्सर जब कॉफी और चाय की बात आती है तो बिना चीनी के इसके सोच पाना थोड़ा मुश्किल लगता है. हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहद खतरनाक हो सकता है. फ्रैपे, लट्टे, आइस्ड टी या मसाला चाय में चीनी डालकर पीना बेहद खराब हो सकता है. ये स्पेशलिटी ड्रिंक्स शुगर लेवल को बहुत तेज बढ़ाती हैं.

एनर्जी ड्रिंक्स-

हम में से कई लोग रोजाना एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें चीनी और कैफीन दोनों ज्यादा होते हैं, जो सेहत के लिहाज से अच्छे नहीं माने जाते हैंस उल्टा डायबिटीज के मरीजों के लिए ये दिक्कत को और बढ़ा सकते हैं. शुगर के साथ-साथ दिल पर भी बुरा असर पड़ता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.