Weight Gain Diet: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये घरेलू चीजें, हफ्ते भर में दिखेगा असर

अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो, घबराएं नहीं कुछ घरेलू तरीके हैं जिनके जरिए चंद महीनों में ही आप वेट गेन कर लेंगे.

Published date india.com Published: August 20, 2020 1:51 PM IST
Weight Gain Diet: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये घरेलू चीजें, हफ्ते भर में दिखेगा असर

जिस तरह मोटापा और बढ़ा हुआ वजन बड़ी समस्या है उसी तरह कई लोगों को कम वजन की समस्या का सामना करना पड़ता है. कम वजन होने की वजह से लोग तो उनका मजाक उड़ाते ही हैं, इसके अलावा वो कुपोषण के मरीज भी लगते हैं. लेकिन घबराएं नहीं कुछ घरेलू तरीके हैं जिनके जरिए चंद महीनों में ही आप वेट गेन कर लेंगे यानि आपका वजन बढ़ जाएगा.

आलू
आलू को आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं, आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो आपके वजन को बढ़ाने में मदद करता है. आलू हर सब्जी के साथ चला जाता है ऐसे में आप इसे किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं.

घी
घी आप अपने दाल में डाल कर खा सकते हैं, घी में Aturated Fats और कैलारी की काफी अच्छी मात्रा होती है. घी की मात्रा सीमित रहे, आप इसे अपने तरीके से खा सकते है.

अंडा
अगर आप अंडा कहते हैं तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है, अंडे में फैट और कैलोरी काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करेंगे तो वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कच्चा अंडा भूलकर भी ना खाएं.

केला
केला सेहत के लिए अच्छा होता है और वजन बढ़ाने में आपकी सहायता करता है.रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा. केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है. केला आप दूध के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं.

बादाम
बादाम भी आपके वजन बढ़ाने में कारगर है, इसके लिए आपको 3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर पी लें. एक महीने तक रोजाना ऐसा करें, असर दिखेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मोटा होने के लिए ना करें ये चीजें
कई लोग वजन बढ़ाने के लिए जंक फ़ूड कहते हैं, लेकिन ये सही नहीं है. आप जंक फ़ूड बिल्कुल भी ना खाएं.मोटापा बढ़ाने के लिए या फिर वजन बढ़ाने के लिए दवाईयां और प्रोटीन सप्लीमेंट भी ले लेते है, यह भी आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.