बात-बात पर जिस इलायची पानी की बात करती हैं तान्या मित्तल क्या आपको पता हैं उसके गजब के फायदे?

अगर आप बिग बॉस देख रहे हैं तो आपने तान्या मित्तल के मुंह से इलायची पानी के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको इससे होने वाले फायदो के बारे में पता है? नहीं तो चलिए जानते हैं.

Published date india.com Updated: December 4, 2025 7:00 PM IST
बात-बात पर जिस इलायची पानी की बात करती हैं तान्या मित्तल क्या आपको पता हैं उसके गजब के फायदे?

बिग बॉस 19 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में अगर आपने शुरुआत से इस शो को फॉलो किया है तो तान्या मित्तल के मुंह से इलायची पानी के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको इससे होने वाले गजब के फायदों के बारे में पता है? कई बार सबसे असरदार उपाय हमारे किचन में ही मौजूद होते हैं. इलायची पानी इन्हीं में से एक है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इलायची पानी न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा को भी अंदर से निखारता है. ये मसाला त्वचा के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. इलायची में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की सूजन, जलन और दाग-धब्बों की परेशानी से राहत दिलाते हैं, साथ ही साथ इससे कॉम्प्लेक्शन भी सुधरता है. इतना ही नहीं ये समय से पहले आने वाली झुर्रियों और स्किन एजिंग को रोकती है.

बॉडी डिटॉक्स करे-

अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानी है या फिर आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो इलायची पानी आपकी मदद कर सकता है. सुबह खाली पेट गुनगुना इलायची पानी पीने से पाचन तंत्र तेजी से एक्टिव होता है और शरीर हल्का महसूस होता है.

शरीर को हाइड्रेट रखे-

अच्छी स्किन के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है, ऐसे में इलायची पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे स्किन को प्लंप, हेल्दी और ब्राइट नजर आती है. आप चाहें तो एक बोतल ठंडा इलायची पानी फ्रिज में रख सकते हैं, जिसे आप दिनभर कभी भी पी सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गैस और ब्लोटिंग से दिलाए राहत-

अगर आप भी ब्लोटिंद और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो इलायची पानी आपके लिए संजीवनी का काम कर सकता है. इसके सेवन से गट हेल्थ अच्छी रहती है. ऐसे में जब पेट हल्का रहता है, तो स्किन भी साफ और ग्लो करती है. इसके लिए गुनगुने पानी में इलायची के साथ थोड़ा अदरक भी मिलाएं, इससे डबल फायदा मिलेगा.

तनाव कम करे

इलायची पानी पीने से तनाव भी कम होता है. हमारे शरीर की कई बीमारियां तनाव के चलते होती है. ऐसे में जब तनाव कम होता है तो स्किन पर नेचुरल ब्राइटनेस आती है, इतना ही नहीं इलायची पानी रक्त संचार भी सुधारता है, जो चेहरे की चमक बढ़ाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.