How To Get Rid Of Bloating After Eating: कई लोगों को खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होने लगती है. यह समस्या अब आम होती जा रही है क्योंकि भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण हम अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. ब्लोटिंग के कारण पेट में असहज की स्थिति बन जाती है और पेट भरा-भरा सा महसूस होता है. कुछ भी खाते ही पेट फूला-सा लगने लगता है, और सांस भी फूलने लगती है. ब्लोटिंग का अर्थ ही है खाने के बाद पेट फूल जाना. दरअसल, ब्लोटिंग होने का मतलब ही है कि आपका खाना सही से पच नहीं रहा है. यानी आपको पाचन संबंधी समस्या हो रही है, जिस कारण कुछ भी खाते ही पेट फूला-सा महसूस होता है. हालांकि ऐसा नहीं कि आप पेट फूलने की इस समस्या से निजात नहीं पा सकते हैं. अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें और सही दिनचर्या अपनाएं तो पेट फूलने की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है.
ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे. सबसे पहले यह ध्यान रखें कि कभी भी जल्दबाजी में खाना न खाएं. खाने को हमेशा छोटे-छोटे टुकड़ों में खाएं. जब हम छोटे-छोटे टुकड़ों में चबाकर खाना खाते हैं, तो पाचन एंजाइम को बढ़ावा मिलता है और पेट नहीं फूलता व एसिडिटी नहीं होती है. पेट की कई समस्याएं तनाव के कारण भी पैदा होती हैं. इसलिए ज्यादा तनाव न लें. तनाव के कारण ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है. तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करें और अन्य शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें.
आप कई जड़ी-बूटियों के सेवन के जरिए ब्लोटिंग की समस्या से निजात पा सकते हैं. अदरक, काली मिर्च, अजवाइन और हींग के सेवन से पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है. पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सबसे पहले आप साधारण खाने पर आ जाइए और मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करिए. जितना संभव हो सके बाहर का खाना न खाएं. घर के खाने में भी ज्यादा तेल और मिर्च का उपयोग न करें. हर सुबह योगा करें और खाने के बाद टहलें जरूर. इतना ही नहीं, पेट फूलने की समस्या है तो आप डिब्बा बंद खाना भी न खाएं और न ही बोतल बंद पेय पदार्थों का सेवन करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.