By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Blood Cancer Signs: अगर शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, ब्लड कैंसर के हो सकते हैं संकेत
Blood Cancer Signs: हम आपको ब्लड कैंसर के उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दिखते ही आपको सीधे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. आइए जानते हैं.
Blood Cancer Signs: बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता किरण खेर को ब्लड कैंसर (Blood Cancer) हो गया है. इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने दी. अनुपम खेर ने बताया कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं. किरण खेर का डायग्नोज हो चुका है और अभी उनका इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि किरण के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. जिसके इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि वह मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं जो एक तरह का ब्लड कैंसर है. ऐसे में आज हम आपको ब्लड कैंसर के उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दिखते ही आपको सीधे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. आइए जानते हैं.
ब्लड कैंसर के संकेत (Blood Cancer Symptoms)
– इसमें मरीज के मुंह, गले, चमड़ी और फेफड़ो में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. साथ ही वजन भी तेजी से गिरने लगता है.
– इस दौरान मरीज को थकान और कमजोरी महसूस होती है. लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती है और शरीर में खून की कमी हो जाती है.
– इस दौरान हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द,पेट में सूजन, मल त्यागते समय दर्द और भूख कम होने लगती है. रोगी को बार बार बुखार हो सकता है.
– मरीज को इस दौरान उल्टियां या दस्त लगना, चमड़ी में खुजली, नीले धब्बे के निशान और जबड़ों में सूजन और खून का आना की समस्या होती है.
– इस दौरान मरीज की इम्यूनिटी कम होने लगती है. हड्डियां कमजोर होने लगती है व्यक्ति के शरीर में लगातार कैल्शियम की कमी होती जाती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें