By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बर्फ में कितने सालों तक सुरक्षित रह सकती है इंसान की बॉडी? जानें क्या कहता है विज्ञान
बर्फ में दबे शव लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं, जबकि सामान्य परिस्थितियों में मृत शरीर को कुछ ही दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
Mortal Body In Ice: हाल ही में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में 1968 में लापता हुए भारतीय एयरफोर्स के जवान का शव 56 साल बाद बर्फ में मिला है. अगर किसी मृत शरीर को सामान्य बर्फ पर रखा जाए, तो वह सिर्फ 2 से 3 दिन तक ही सुरक्षित रह सकता है. इसके बाद शरीर से बदबूं आने लगती है, जिसके कारण इसके आसपास रखना भी काफी मुश्किल हो जाता है. शरीर का तापमान सामान्य रूप से 36.5 डिग्री सेल्सियस होता है, और अगर यह 30 डिग्री से नीचे चला जाए, तो इंसान की मौत हो सकती है. इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानी शरीर बर्फ में कितने समय तक सुरक्षित रह सकता है,आइए, जानते हैं.
मरने के बाद बर्फ में शरीर कितने दिन सुरक्षित रहता है?
जब कोई व्यक्ति बर्फ में मर जाता है, तो ठंड की वजह से उसका शरीर जमने लगता है. बर्फ में फंसे हुए शव पर कई फैक्टर्स जैसे तापमान, ह्यूमिडिटी, और हवा की गति का असर होता है. ऐसे में, शरीर बर्फ में 100 से 200 साल तक सुरक्षित रह सकता है. इसका कारण यह है कि बर्फ शरीर की सेल्स को ठंड से जमाकर स्टोर कर देती हैं, जिससे शव का क्षरण नहीं होता.
बर्फ में इंसान कितने समय तक जिंदा रह सकता है?
अगर कोई व्यक्ति जिंदा बर्फ में फंसा हो, तो उसके शरीर का तापमान को बनाए रखना बहुत जरूरी है. वैज्ञानिकों के हिसाब से इंसान-50 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड सह सकता है, लेकिन लंबे समय तक ठंड में रहने पर शरीर में बदलाव आने लगते हैं. खासकर,-5 डिग्री सेल्सियस के बाद शरीर में ब्लड वेसल्स जमने लगती हैं, जिससे ब्लड फ्लो रुक सकता है. इससे शरीर ठंडा पड़ जाता है, और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें