By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बॉलीवुड के ये सितारें हैं बेहद फिटनेस फ्रीक, अपनाया शुद्ध शाकाहारी जीवन
कई बॉलीवुड सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा ने नॉनवेज खाना छोड़कर शाकाहारी आहार अपनाया है. शाकाहारी भोजन में फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और दालें शामिल होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.
Bollywood Diet Plan: वेजिटेरियन डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.
शाकाहारी भोजन अपनाने से न केवल स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह एनिमल वेलफेयर और एनवायरनमेंट के लिए भी जरूरी है. मांसाहार के मुकाबले, शाकाहारी खाने में कार्बन फुटप्रिंट कम होता है.
बॉलीवुड सितारों की वेजिटेरियन लाइफस्टाइल
बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, और अनुष्का शर्मा ने नॉनवेज खाना छोड़कर वेजिटेरियन डाइट फॉलो किया है. ये सितारे न केवल अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, बल्कि अपने फैंस को भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं.
वेजिटेरियन डाइट के फायदे
– शाकाहारी आहार हृदय रोग और कैंसर के जैेसे खतरे को कम कर सकता है.
– इसमें हाई मात्रा में पोषक तत्व होते हैं और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
– स्टडीज के अनुसार, शाकाहारी आहार कुछ तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. इसमें फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सही मात्रा में सेवन बेहद फायदेमंद है.
– वेजिटेरियन डाइट अपनाने वालों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. फल, सब्जियां और साबुत अनाज शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
– शाकाहारी आहार में फाइबर की ज़्यादा भूख को कंट्रोल करती है, जिससे वजन में कमी आ सकती है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें