By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
HOT SUMMER को कुछ यूं इंज्वाय कर रहे हैं आपके पंसदीदा स्टार्स, देखें तस्वीरें
पूरे देश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. लोग हिल स्टेशनों और अन्य ठंडी जगहों की ओर रुख करने लगे हैं.
पूरे देश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. लोग हिल स्टेशनों और अन्य ठंडी जगहों की ओर रुख करने लगे हैं. हमारे-आपके जैसे कुछ लोग दफ्तरों और एसी कमरों में समय बिता रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ और ही माजरा है. बॉलीवुड के स्टार्स स्वीमिंग पूलों और बिचों पर समय बिता रहे हैं. उन्होंने खुद ऐसी जगहों की अपनी तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पर भी ‘गर्मी’ ला दी है. अभिनेत्री शिल्पा से प्रियंका चोपड़ा तक ने अपने फोटो शेयर किए है. आपके पसंदीदा स्टार्स किस तरह गर्मी बिता रहे हैं, देखिए इन तस्वीरों में…

प्रियंका चोपड़ा (फोटो-Instagram)
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो भारत और विदेश दोनों जगह मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन शादी समारोह के कारण प्रियंका एक बार फिर से चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मई को होने वाली इस शाही शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका का नाम भी शमिल है. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की है. गर्मी की मार से बचने के लिए इससे अच्छा क्या हो सकता है.

दिशा पटानी (फोटो-Instagram)
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 इन दिनों छायी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म ने दिशा पटानी को एक नई पहचान दी है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इसने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार कमाई की है. इस हिट फिल्म के बाद टाइगर श्राफ के साथ-साथ दिशा पटानी हर जगह छायी हुई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है. इससे पता चलता है कि बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली पटानी इन दिनों HOT Summer को कैसे इंज्वाय कर रही हैं.
‘रेस 3’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस इन दिनों अपने डायरेक्टर रेमो डिसूजा की खूब तारीफ कर रही हैं. हाल ही में रेमो के बर्थडे पर ‘रेस 3’ की टीम ने अपने डायरेक्टर को एक वीडियो मैसेज के जरिए विश किया था और इसमें भी जैकलिन रेमो को बेस्ट डायरेक्टर बताती हुई नजर आई थीं. अब एक बार फिर से जैकलिन ने रेमो के काम की तारीफ की है. वैसे इस समर में जिस तरह से जैकलीन खुद इंज्वाय करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है वो भी कम तारीफ लायक नहीं है.

सोनाक्षी सिन्हा (फोटो- Instagram)
एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और सोनाक्षी की निकल पड़ी. इसके बाद आज तक सोनाक्षी सिन्हा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा अपनी इस सुपरहिट फिल्म की तीसरी कड़ी को शुरू करने वाली हैं, जिसको लेकर उन्होंने मीडिया में बड़ा बयान दिया है, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि भाईजान की फिल्म ‘दबंग-3’ एक दम मसाला एंटरटेनर होगी, जिसमें दर्शकों को तालियां बजाने का पूरा मौका मिलेगा. जो भी सोनाक्षी फिल्म जब आएगी तब देखेंगे, लेकिन आप ने अपनी इस हॉट तस्वीर से अपने फैन्स को गर्मी में इंज्वाय करने का जरूम मैसेज दे दिया है.

पत्रलेखा (फोटो- Instagram)
हॉरर और कॉमेडी के तड़के से भरपूर ‘नानू की जानू’ से अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों छायी हुई हैं. इससे पहले भी हॉरर फिल्में बनती रही हैं लेकिन इस फिल्म की कहानी कुछ अलग है जो आपको बोर नहीं करती. जो भी पत्रलेखा के अलावा अभिनेता अभय देओल, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, मनु ऋषि दर्शकों का कितना एंटरटेनमेंट करते हैं यह तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा लेकिन इस बीच समर में पत्रलेखा ने अपने फैन्स को गर्मी में खूब मजे करने का संदेश जरूर दिया है. वो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस तस्वीर से.

राधिका आप्टे (फोटो-Instagram)
कोरियोग्राफर सरोज खान के कास्टिंग काउच पर विवादित बयान देने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की आपबीती की भी मीडिया में चर्चा हो रही है. बॉलीवुड में बेहद बोल्ड अभिनेत्री की पहचान रखने वाली राधिका ने समर में इंज्वाय करते हुए एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे और ऊषा जाधव जैसे फिल्मी सितारों ने एक नई डॉक्यूमेंट्री में कास्टिंग काउच के बाबत अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे ज्यादातर मामलों में पीड़ित आगे आने से डरते हैं.

शिबानी दांडेकर (फोटो-Instagram)
मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर लगातार सुर्खियों में रहती हैं. वह एक बार फिर अपने हॉट फोटोशूट के कारण चर्चा में हैं. आईपीएल में एंकरिंग कर सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद हॉट तस्वीर शेयर करती रहती हैं. एक फोटो में वह टॉपलेस भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिबानी को 9 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस समर के लिए भी उन्होंने अपने फैन्स शानदार फोटो शेयर की है.
Also Read:
-
Priyanka Chopra ने टैक्सी में कराई थी नाभि में पियर्सिंग, फैशन के चक्कर में शर्ट पर चिपका लिया था च्युइंग गम
-
Priyanka Chopra ने टैक्सी में कराई थी नाभि में पियर्सिंग, फैशन के चक्कर में शर्ट पर चिपका लिया था च्युइंग गम
-
The Bluff: प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग के मुरीद हुए राजामौली, भर-भरकर की तारीफ़, 1300 करोड़ की...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
