हल्दी के मास्क से करें सनबर्न कम, जानें Mask बनाने का तरीका

चेहरे पर सनबर्न कम करने के लिए आप अपनी त्वचा पर हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी से बना फेस पैक त्वचा में निखार ला सकता है.

Published date india.com Published: October 1, 2023 8:35 AM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
हल्दी के मास्क से करें सनबर्न कम, जानें Mask बनाने का तरीका

हल्दी का उपयोग (Haldi ka Upyog) न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है बल्कि यह त्वचा को भी कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है. हल्दी के अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में यदि आप अपनी त्वचा पर हल्दी के मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर हल्दी का मास्क (Turmeric Mask) लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और आप इन मास्क को कैसे लगा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

हल्दी का मास्क कैसे लगाएं?

  1. हल्दी का मास्क लगाने के लिए आपके पास बेसन और गुलाब जल का होना बेहद जरूरी है. अब आप एक कटोरी में हल्दी, बेसन और गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करें और बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं. उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें. ऐसा करने से सनबर्न की समस्या को दूर किया जा सकता है.
  2. दूसरा हल्दी पैक लगाने के लिए आपके पास बेसन, हल्दी और एलोवेरा जेल का होना बेहद जरूरी है. अब आप एक कटोरी में इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद 15 से 20 मिनट के लिए अपने त्वचा पर लगाएं. आप इस मास्क को गर्दन, कोहनी, घुटने आदि पर भी लगा सकते हैं. उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें. ऐसा करने से न केवल स्किन को मुलायम बनाया जा सकता है बल्कि पिंपल्स की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
  3. आप अपनी त्वचा पर हल्दी और चंदन का मास्क भी लगा सकते हैं. इस मास्क को बनाने के लिए आपके पास हल्दी, गुलाब जल और चंदन के पाउडर का होना बेहद जरूरी है. अब आप इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद अपनी त्वचा पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें. ऐसा करने से त्वचा पर निखार आ सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.