By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
चल रहा था फैशन शो, रैंप पर कैटवॉक करने लगी बिल्ली, वीडियो VIRAL
दुनिया भर में फैशन शोज होते रहते हैं. मॉडल्स कैटवॉक करती हैं और लोग उन्हें देखते हैं. पर क्या हो अगर रैंप पर बिल्ली आकर कैटवॉक करने लगे.
दुनिया भर में फैशन शोज होते रहते हैं. मॉडल्स कैटवॉक करती हैं और लोग उन्हें देखते हैं. पर क्या हो अगर रैंप पर बिल्ली आकर कैटवॉक करने लगे.
जी हां, ये सच है. ऐसा हुआ है. घटना है तुर्की की. यहां के डिजाइनर गोकसन हक्की अली के शो में कुछ ऐसा ही हुआ है. उनके शो में अचानकर कहीं से बिल्ली आ गई. पहले तो वो स्टेज पर एक कोने में बैठकर खेलती रही. तब वहां मॉडल्स कैटवॉक कर रही थीं.

कुछ ही देर में बिल्ली ने रैंप पर चलना शुरू कर दिया. खास बात ये है कि वो रैंप पर उसी तरह चली जैसे मॉडल्स कैटवॉक करती हैं.
वहां मौजूद लोग ये देखकर हैरान हो गए. उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया.
ट्विटर पर इसे @Bodegacats_ अकाउंट से शेयर किया गया. ये वीडियो वायरल हो गया है. इसे 45.6k लोगों ने लाइक किया है. इस पर 16 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं.
देखें पोस्ट-
— Bodega Cats (@Bodegacats_) October 27, 2018
Also Read:
-
कलयुग की 'श्रवण' है ये बेटी! आंखों की रोशनी खो चुके माता-पिता का बनी ऐसा सहारा, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
-
'लोग छाती पीट रहे हैं, चूड़ियां तोड़ रहे हैं, IV ड्रिप लगा रहे हैं...' 'सैयारा' की PR टीम पर अहान पांडे के 'पिता' ने निकाला गुस्सा
-
'लोग छाती पीट रहे हैं, चूड़ियां तोड़ रहे हैं, IV ड्रिप लगा रहे हैं...' 'सैयारा' की PR टीम पर अहान पांडे के 'पिता' ने निकाला गुस्सा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें