Celebrate Janmashtami With This Easy And Traditional Makhan Mishri Recipe
कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसाद के लिए ट्राई करें माखन-मिश्री की यह पारंपरिक रेसिपी, हर किसी को आएगी पसंद
आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान कृष्णा की फेवरेट रेसिपी माखन मिश्री, आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी
आज यानी 16 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. भक्तों की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इस पर्व का इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं. इस दिन भक्त लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं.
भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है. इस साल भगवान कृष्ण की 5252वीं जयंती मनाई जाएगी. उनका जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, इसलिए इसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है. इस दिन घरों में भगवान कृष्ण के पसंदीदा व्यंजनों को बनाया जाता है, जिनमें से एक है मक्खन.
कृष्ण को ‘माखन चोर’ के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर हंडियों से माखन चुरा लिा करते थे. ऐसे में इनका नाम माखन चोर पड़ गया. आज जन्माष्टमी के दिन हम में से कई लोग प्रसाद के रूप में माखन मिश्री का भोग लगाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं माखन मिश्री की आसान रेसिपी, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी आइए जानते हैं-
सामग्री
ताज़ा सफेद मक्खन (माखन): ½ कप
मिश्री (रॉक शुगर): 2-3 बड़े चम्मच (कुटी हुई या साबुत, जैसा चाहें)
ताजी क्रीम (मलाई): 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
तुलसी के पत्ते: 2-3
कैसे बनाएं-
Add India.com as a Preferred Source
माखन तैयार करें: सबसे पहले आपको इसके लिए माखन तैयार करना है. अगर घर का बना मक्खन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो लकड़ी की मथनी या इलेक्ट्रिक व्हिस्क का इस्तेमाल करके ताज़ी क्रीम या मलाई को तब तक मथें जब तक मक्खन छाछ से अलग न हो जाए. मक्खन को इकट्ठा करें और अतिरिक्त चीजों को हटाने के लिए इसे ठंडे पानी से धीरे से धो लें.
अब एक कटोरे में मिश्री डालें और ताज़ा मक्खन डालें. ये आसानी से घुट जाए इसके लिए आप मिश्री को थोड़ा कूट लें, लेकिन पारंपरिक रूप से कुरकुरेपन के लिए छोटे साबुत टुकड़ों का उपयोग किया जाता है.
स्वाद : खुशबू के लिए इलायची पाउडर मिलाएं. बेहतर स्वाद के लिए, एक चम्मच ताज़ा क्रीम मिलाएं.
परोसें: मिश्रण को एक छोटे कटोरे में डालें. अगर आप भगवान कृष्ण को भोग लगा रहे हैं तो तुलसी के पत्ते जरूर डालें. ताज़ा परोसें, बेहतर होगा कि इसे ठंडा करके मिठाई या प्रसाद के रूप में परोसें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.