Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि को लोग एक पर्व की तरह मनाते हैं, कुछ लोग पहला और आखिरी तो कुछ पूरे 9 दिन के उपवास रखते हैं. हालांकि इस दौरान खाने पीने का विषेश ध्यान रखना चाहिए. अक्सर लोग उपवास के दौरान फलाहार के लिए आलू, शकरकंद और साबूदाना जैसे हाई कार्ब वाले विकल्प चुनते हैं. ऐसे में व्रत के दौरान ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है और आलस लग सकता है. अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, चाहे वह अमरंथ, घर का बना पनीर, या भीगे हुए बादाम हों, शामिल करने से आपका पेट भरा रह सकता है और साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बढ़ सकता है. आज अपने लेख में हम आपको कुछ ऐसे High-Protein ऑप्शन्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी.
नवरात्रि के लिए High Protein वाले फूड्स-
1. भीगे हुए बादाम
30 ग्राम: 7 ग्राम प्रोटीन
फास्ट के दौरान आप मुट्ठी भर भीगे हुए बादाम से अपने शरीर और दिमाग को अच्छी तरह से पोषण दे सकते हैं. प्रोटीन, फैट, विटामिन ई, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर भीगे हुए बादाम आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हें डाइट में शामिल करने से आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे.
2. राजगिरा के लड्डू-
100 ग्राम: 14 ग्राम प्रोटीन
चौलाई को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है, ये पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है है, जो आपके भोजन को न केवल नवरात्रि के दौरान मधुमेह के अनुकूल बना सकता है, बल्कि आपको पूरे दिन निरंतर ऊर्जा भी दे सकता है. इस व्रत के दौरान आप चौलाई या राजगिरा के लड्डू को चुन सकते हैं ये आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें दुकानों से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं. आप इससे दलिया, सलाद या स्मूदी भी बना सकते हैं.
3. घर का बना पनीर-
100 ग्राम: 20 ग्राम प्रोटीन
अक्सर लोग व्रत में आलू खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इन्हें पनीर के साथ बदल सकते हैं. यह एक High-Protein डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी उच्च मात्रा में होता है. पनीर भुर्जी, घर का बना पनीर टिक्का से लेकर सात्विक पनीर ग्रेसी तक, कई प्रकार के व्यंजन हैं जिन्हें आप व्रत में ट्राई कर सकते हैं.
4. दही-
200 ग्राम: 14 ग्राम प्रोटीन
अगर आप व्रत के दौरान दही का इस्तेमाल करते हैं तो ये अच्छी बात है, क्योंकि यह न केवल पेट के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है बल्कि कब्ज को रोकता है. साथ ही साथ यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है और ऊर्जा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करता है.
5. भीगी हुई मूंगफली-
30 ग्राम: 7 ग्राम प्रोटीन
भीगी हुई मूंगफली नवरात्रि के दौरान नाश्ते का एक बढ़िया विकल्प हो सकती हैं. इनमें हाई फाइबर सामग्री और प्रोटीन, अच्छे फैट और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. ये आपको लंबे समय तक पेट भरा और पोषित रहने में मदद करती हैं. साथ ही साथ ये वजन घटाने के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.