By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Christmas 2019: इन 6 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
इस फेस्टिवल की सबसे खास चीज क्रिसमस ट्री होता है.
नई दिल्ली: क्रिसमस 2019 कुछ ही दिनों में आने वाला है. ऐसे में यह बच्चे, बूढ़े और जवानों का सबसे पसंदीदा फेस्टिवल होता है. इस दिन घर को सजाया जाता है और सांता क्लॉज से गिफ्ट से मिलते हैं. इस फेस्टिवल की सबसे खास चीज क्रिसमस ट्री होता है. इस दिन घर पर क्रिसमस ट्री लाया जाता है और इसे खूब अच्छे से सजाया जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर बना सकते हैं.
कलरफुल पॉम-पॉम से सजाएं क्रिसमस ट्री- आप क्रिसमस ट्री को कलरफुल पॉम-पॉम से सजा सकते हैं. इसके अलावा मार्केट में सजावट को और भी सामान आता है आप उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चॉकलेट से सजाएं क्रिसमस ट्री- इस क्रिसमस आप अपने क्रिसमस ट्री में चॉकलेट भी लगा सकते हैं. यह काफी सुंदर लगता है और बच्चों को भी काफी पसंद आएगा.
ऊन का करें इस्तेमाल- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप ऊन से बने सांता क्लॉज या कपड़े के बने सांता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप सफेद मोजे या धागे क इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
लगाएं फैमिली फोटोज- क्रिसमस ट्री को और भी सुंदर बनाने के लिए आप इसमें अपनी फैमिली के सभी मेंबर्स के फोटोज लगा सकते हैं. इससे आपके क्रिसमस ट्री को एक नया लुक मिलेगा, और सभी को खूब पसंद भी आएगा.
डिस्को बॉल का इस्तेमाल- अपने क्रिसमस ट्री को खूबसूरत बनाने के लिए आप इसमें डिस्को लाइट्स लगा सकते हैं यह आपके ट्री को पूरा जगमगा देगा.
कलरफुल रिबन- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप रेड, पिंक जैसे कई कलरफुल रिबन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके क्रिसमस ट्री को अलग हटकर लुक देगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें