Christmas 2022: क्रिसमस पर अपनों को भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये चीजें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Christmas 2022 Gift Ideas: क्रिसमस डे पर अपने दोस्तों को भूलकर भी कुछ चीजें गिफ्ट ना करें. इन चीजों से दिक्कत हो सकती है. जानते हैं इनके बारे में...

Published date india.com Published: December 21, 2022 3:09 PM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
Christmas 2022: क्रिसमस पर अपनों को भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये चीजें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Christmas 2022 Gift Ideas: क्रिसमस डे पर लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं और दिन को बेहद खास बनाते हैं. लेकिन अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण क्रिसमस डे पर अपने दोस्तों को कुछ ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जिन्हें उन्हें नहीं करना चाहिए. ऐसे में लोगों को इसके बारे में पता होना जरूरी है. बता दें इन चीजों को गिफ्ट (Gifts 2022) करने से या लेने देने से व्यक्ति को नुकसान पहुंच सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्रिसमस पर इन चीजों को गिफ्ट (Christmas Gifts) नहीं करना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…

यह चीजें ना करें गिफ्ट

  1. क्रिसमस के मौके पर व्यक्ति भगवान की मूर्ति को गिफ्ट ना दें. क्योंकि भगवान की मूर्ति को घर में रखने के कुछ नियम होते हैं. ऐसे में उनके देखभाल सही प्रकार से ना की जाए तो उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
  2. व्यक्ति को तोहफे के रुप में कभी भी तेज धारी वाली चीजें जैसे कैंची, चाकू, तलवार, जलनवाला पदार्थ नहीं देना चाहिए. इससे आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं.
  3. इसके अलावा व्यक्ति को अपने दोस्तों को रूमाल भी नहीं देना चाहिए. इससे नकारात्मक प्रभाव जीवन में पड़ सकता है.
  4. व्यक्ति को कभी भी बिजनेस से जुड़ी चीजों को भी नहीं देना चाहिए. बिजनेस से जुड़ी चीजों के कारण व्यक्ति को नुकसान हो सकता है. ऐसे में इन चीजों को देने से भी बचें. व्यक्ति को गिफ्ट के रूप में झरना, कछुआ, क्वेरियन आदि की भी नहीं देनी चाहिए. इससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा कांटेदार और बोनसाई पेड़ भी नहीं देना चाहिए.

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. india.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.