Christmas 2022: इस देश में क्रिसमस ट्री केवल सुनहरे बालों वाले लड़के हैं सजाते, इस दिन छतों पर फेंका जाता है हलवा

क्या आप जानते हैं क्रिसमस का त्यौहार हर देश में एक जैसा नहीं मनाया जाता. जी हां कई ऐसे देश भी हैं, जहां पर अजीबोगरीब तरीकों से क्रिसमस मनाया जाता है. जानते हैं इनके बारे में...

Published date india.com Updated: December 25, 2022 10:37 AM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
Christmas 2022: इस देश में क्रिसमस ट्री केवल सुनहरे बालों वाले लड़के हैं सजाते, इस दिन छतों पर फेंका जाता है हलवा
Christmas Day

कई देशों में अलग-अलग तरीकों से क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. जहां भारत में इस दिन क्रिसमस ट्री सजाकर एक दूसरे को तोहफे दिए जाते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी जाती हैं. वहीं कई ऐसे देश भी हैं जहां पर क्रिसमस से जुड़े अनोखे रिवाज हैं. ऐसे में इन रिवाजों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं, जहां पर क्रिसमस से जुड़े अलग रिवाज मनाए जाते हैं. पढ़ते हैं आगे…

किस्मत से जुड़े अनोखी रिवाज

  1. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की. ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का त्यौहार सर्दी में नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में मनाया जाता है. यहां पर सेंटा लाल कपड़े नहीं पहनता. साथ ही वह 6 कंगारू पर आता है, ऐसा यहां के लोगों का मानना है.
  2. अब हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रिया की. इस देश का रिवाज भी क्रिसमस को लेकर बेहद अनोखा है. यहां केवल वह लड़के क्रिसमस ट्री सजाते हैं, जिनके बाल सुनहरे होते हैं. सुनहरे बालों वाले बच्चों को नवजात शिशु के प्रतीक के रूप में माना जाता है.
  3. अर्जेंटीना में भी अनोखा रिवाज मनाया जाता है. यहां के लोग क्रिसमस डे पर कागज के लालटेन बनाते हैं और फिर उन्हें जलाकर आसमान में छोड़ते हैं. रात के वक्त यह नजारा बेहद खूबसूरत और मन मोहने वाला होता है.
  4. अगर इंग्लैंड की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा शरारती बच्चों को स्टॉकिंग्स में मिठाई नहीं दी जाती बल्कि कोयले दिए जाते हैं. ये यहां की एक परंपरा के रूप में जाना जाता है.
  5. अगर वेनेजुएला की बात करें तो यहां पर क्रिसमस के दिन लोग चर्च रोलर स्केट के माध्यम से जाते हैं. ऐसे में इस रिवाज के लिए सड़कें खाली छोड़ी जाती हैं.
  6. स्लोवाकिया एक ऐसा देश है जहां पर क्रिसमस पर केक नहीं बनता बल्कि हलवा खाया जाता है. इसके को लेक्सा हलवा भी कहते हैं, जिससे परिवार के बुजुर्ग थोड़ा सा सबसे पहले छत पर फेंकते हैं और फिर इसे खाने का रिवाज है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.