आंखों के नीचे काले घेरे 2 दिन में होंगे छुमंतर, ये नैचुरल उपाय है सबसे बेस्ट

सुंदर चेहरा होने के बावजूद यदि आंखों के नीचे काले घेरे हों तो सुंदरता पर दाग की तरह नजर आते हैं. ऐसे में इन काले घेरों को समय रहते दूर करना जरूरी है जानते हैं इसे दूर करने के कुछ घरेलू उपाय...

Written by: Garima Garg
Published: July 2, 2022, 3:59 PM IST

आंखों के नीचे काले घेरे व्यक्ति को बीमार दर्शाते हैं. वहीं इन काले घेरों के कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर मात्र दो दिनों में आप काले घेरों की समस्या को कम कर सकते हैं. जी हां, हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से काले घेरों की समस्या से राहत पाई जा सकती है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काले घेरों को दूर करने के लिए कौन से तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

डार्क सर्कल्स को दूर करने के तरीके

  1. एलोवेरा जेल के माध्यम से डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एलोवेरा जेल की कुछ प्रभावित स्थान पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद जेल को साफ कर लें. यदि आप दिन में दो से तीन बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो 2 दिन के अंदर निशान हल्के पड़ते नजर आएंगे.
  2. दही और हल्दी के इस्तेमाल से भी आंखों की घेरे को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच दही को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. इस मिश्रण को लगाते वक्त ध्यान रहे कि मिश्रण आपकी आंखों में ना जाए. अब कुछ समय बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें.
  3. ग्रीन टी बैग के इस्तेमाल से भी आंखों की घेरों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक पैन लें और उसमें पानी को गर्म करके ग्रीन टी बाग डालें. अब ग्रीन टी को पानी से निकाल कर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें और जब बैग ठंडा हो जाए तो प्रभावित स्थान पर रखें. ऐसा करने से डार्क सर्कल्स हल्के होने लगेंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.